Saturday , 7 March 2026
Breaking News

उपभोक्ता की शिकायत सुनकर डिस्कॉम कॉल सेन्टर व सहायक अभियन्ता/कनिष्ठ अभियन्ता को स्वयं करें सूचित

जयपुर:- प्रदेश में हीटवेव के बढ़ते हुए प्रभाव को देखते हुए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के निर्देशानुसार विद्युत आपूर्ति व अन्य तकनीकी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए केन्द्रीकृत कॉल सेन्टर के साथ ही सर्किल स्तर पर स्थापित कन्ट्रोल रुम पर उपभोक्ताओं की शिकायतों को दर्ज कराने व उनके समाधान की व्यवस्था की हुई है।
इन पर दर्ज शिकायतों का त्वरित निस्तारण भी किया जा रहा है, फिर भी कुछ स्थानों से प्राप्त सूचना के अनुसार सर्किल स्तर पर स्थापित कन्ट्रोल रुम में बैठने वाले कर्मचारी व अभियन्ता शिकायत दर्ज करने के स्थान पर उपभोक्ता को कॉल सेन्टर के नम्बर या सम्बन्धित कनिष्ठ अभियन्ता/सहायक अभियन्ता के मोबाइल नम्बर देकर बात करने के लिए कह देते है। अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा आलोक ने उपभोक्ताओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए इस तरह की कार्य प्रणाली को गम्भीरता से लेते हुए सर्किल स्तर पर कार्यरत कन्ट्रोल रुम में उपभोक्ताओं की कॉल अटेण्ड करने वाले सभी कर्मचारियों और अभियन्ताओं को सख्त निर्देश प्रदान किए हैं।
After hearing the consumer's complaint, inform the Discom call center and Assistant Engineer Junior Engineer yourself.
आलोक ने निर्देश दिए हैं कि सर्किल स्तर पर कन्ट्रोल रुम में किसी भी उपभोक्ता द्वारा कॉल करने पर उसकी शिकायत को दर्ज कर स्वंय के द्वारा ही डिस्कॉम स्तर के कॉल सेन्टर व सम्बन्धित सहायक अभियन्ता/ कनिष्ठ अभियन्ता को सूचित किया जाए और किसी भी उपभोक्ता को कॉल सेन्टर, सहायक अभियन्ता/ कनिष्ठ अभियन्ता के मोबाइल नम्बर देकर बात करने के लिए नहीं कहा जाए। शिकायत के समाधान के उपरान्त यथा संभव सम्बन्धित उपभोक्ता से शिकायत के समाधान का सत्यापन भी किया जाए।
इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कार्य में लापरवाही बरतने वाले कार्मिक के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। सभी सर्किलों के अधीक्षण अभियन्ताओं को भी निर्देशित किया गया है कि वे स्वयं के स्तर पर समय पर कॉल करके इस व्यवस्था की प्रभावी रुप से मॉनिटरिंग करें और व्यवस्था में कोई कमी संज्ञान में आए तो उसे दुरुस्त करने की कार्यवाही की जाए।
gramin vidyapeeth mainpura sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी

कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक

संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु

अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,

कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

महिलाओं को प्राथमिकता

सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !