Sunday , 8 March 2026
Breaking News

प्रशासन गांव एवं शहरों के संग अभियान की तैयारियों की समीक्षा कर कलेक्टर ने दिए निर्देश

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने आज बुधवार को सभी एसडीएम और तहसीलदारों की वीसी के माध्यम से बैठक लेकर प्रशासन गांवों के संग अभियान और प्रशासन शहरों के संग अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि गैर खातेदारी से खातेदारी के जिले में लम्बित सभी 1161 प्रकरणों का जल्द निस्तारण करें।

 

जो पात्र हैं, उन्हें खातेदारी अधिकार दें। विभिन्न आयोग एवं लोकायुक्त से आये हुये प्रकरणों का निस्तारण करें, वांछित सूचना, की गई कार्रवाई की समय पर सूचना भिजवायें। प्राथमिक जांच निर्धारित समय में पूर्ण करें। भूमि रूपांतरण के मामलों में समय पर कार्रवाई करें।

 

कलेक्टर ने निर्देश दिये कि विभिन्न राजकीय विभागों को राजकीय कार्यालय, विद्यालय, ए.एन.एम, पी.एच.सी. पशु चिकित्सालय और आयुर्वेद चिकित्सालय के भवन निर्माण के लिये भूमि की आवश्यकता है तो प्रस्ताव तैयार कर भिजवायें तथा सेट-अपार्ट की कार्रवाई भी इसी समय करवा लें। राजकीय कार्यालयों के भवन निर्माण के लिये भविष्य की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुये भी भूमि आरक्षित करने की कार्रवाई करें।

 

After reviewing the preparations for the campaign with the administration, villages and cities, the collector gave instructions

यदि किसी विभाग का किसी भवन, भूमि, सड़क पर कब्जा तो है लेकिन रिकॉर्ड में दर्ज नहीं है तो दर्ज करवा लें। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि मुख्य शिविर से पूर्व तैयारी शिविर की अभी से तैयारी कर लें जिसमें सम्बंधित अधिकारी ग्राम पंचायत का दौरा कर अपने-अपने विभाग से सम्बंधित समस्याओं, मांगों की पहचान कर उनके समाधान की कार्य योजना बनायें, संसाधन का आकलन कर लें।

 

कलेक्टर ने दोनों नगरपरिषद क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिये। 1 से 8 अक्टूबर तक चलने वाले राष्ट्रव्यापी स्वच्छता सप्ताह की तैयारी समय पर पूर्ण करने के भी निर्देश दिये।

 

कलेक्टर ने सभी उपखंड अधिकारी, तहसीलदार को निर्देश दिये कि प्रत्येक पटवारी से रिपोर्ट लें कि उनके क्षेत्र में अतिक्रमण, सीमाज्ञान, पत्थरगढी, रास्ता, आपसी सहमति से खाता विभाजन, गैर खातेदारी से खातेदारी के कितने प्रकरण लिखित में लम्बित हैं, इसके अतिरिक्त सर्वे कर ऐसे प्रकरणों की भी लिस्ट बनवायें जो अभी तक लिखित में नहीं आये हैं लेकिन शिविर में इनके आवेदन आ सकते हैं।

 

इन सभी के निस्तारण का ड्राफ्ट अभी से तैयार कर लें। वीसी के माध्यम से आयोजित हुई बैठक में एडीएम गंगापुर नवरतन कोली सहित सभी उपखंड अधिकारी, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार भी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !