Tuesday , 21 July 2026
Breaking News

42 वर्षों के इंतजार के बाद मुकेश चंद मीणा को मिला आवासीय पट्टा

सवाई माधोपुर: पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा के अंतर्गत ग्राम पंचायत नींदड़दा में आयोजित जनकल्याण शिविर में वर्षों से आवासीय पट्टे की प्रतीक्षा कर रहे एक परिवार को उनका अधिकार प्राप्त हुआ। ग्राम बनोटा निवासी मुकेश चंद मीणा पुत्र हरिनारायण मीणा 42 वर्षों से आवासीय पट्टे के लिए प्रयासरत थे।

.

 

After waiting for 42 years, Mukesh Chand Meena got a residential lease

 

शिविर में विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद मीना एवं नायब तहसीलदार विनोद शर्मा ने मुकेश चन्द मीना को प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत विधिवत रूप से आवासीय पट्टा सौंपा। पट्टा प्राप्त होते ही मुकेश मीणा एवं उनके परिवार की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए। मुकेश मीणा ने कहा कि करीब 40-42 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद प्राप्त स्वामित्व पट्टे के माध्यम से अब वे सरकारी योजनाओं, बैंक ऋण और विकास के अन्य अवसरों से जुड़ सकेगा।

 

 

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं केबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा का आभार जताते हुए कहा कि आज हमें वास्तव में यह एहसास हुआ कि सरकार हमारी है और हमारी पीड़ा को समझती है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

Mantown Police Sawai Madhopur News 17 July 26 Vikalp Times

3 महीने से फरार साइबर ठ_गी गैंग का पर्दाफाश, पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के एक मामले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !