Sunday , 7 June 2026
Breaking News

बोल सवाई माधोपुर समर कैंप का हुआ समापन

सवाई माधोपुर: जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग सवाई माधोपुर की संयुक्त अभिनव पहल बोल सवाई माधोपुर समर कैंप का समापन समारोह राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, मानटाउन में मुख्य अतिथि जिला कलक्टर काना राम एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुड़ानिया की गरिमामय उपस्थिति में आयोजित हुआ। जिला कलक्टर काना राम ने इस अवसर पर बच्चों का उत्साहवर्धन कर संबोधित करते हुए कहा कि “बोल सवाई माधोपुर“ जैसे प्रयास विद्यार्थियों को पारंपरिक शिक्षा से आगे बढ़ाते हुए व्यवहारिक और वैश्विक शैक्षणिक कौशल से जोड़ते हैं।

 

 

Bol Sawai Madhopur summer camp concluded

 

उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह नवाचार जिले में ग्रामीण परिवेश के विद्यार्थियों के संचार कौशल, स्पोकन इंग्लिश एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में उच्च स्तर प्राप्त करने में सहयोगी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारों को प्रोत्साहित करता रहेगा। मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद गौरव बुड़ानिया के मार्गदर्शन में 26 मई से प्रारंभ यह समर कैंप कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया, जिसमें 230 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से भागीदारी की।

 

 

 

 

शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में अंग्रेजी भाषा के प्रति रुचि उत्पन्न करना और उन्हें संवादात्मक अभ्यासों के माध्यम से इंग्लिश स्पीकिंग में दक्ष बनाना था। शिविर के दौरान मास्टर ट्रेनर्स द्वारा संवादात्मक गतिविधियों, रोल-प्ले, प्रजेंटेशन, वाचन, वार्तालाप अभ्यास जैसी रचनात्मक विधियों से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास और भाषा कौशल विकसित किया गया। विद्यार्थियों ने भी मंच से अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि इस प्रशिक्षण से उन्हें उच्चारण, शब्दावली, संप्रेषण एवं आत्मविश्वास में उल्लेखनीय सुधार मिला है। कार्यक्रम के दौरान भामाशाहों का भी विशेष सहयोग रहा।

 

 

 

 

राजवीर सिंह (मोशन क्लासेज) द्वारा सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को टी-शर्ट उपलब्ध करवाई गईं, जबकि कालीचरण शर्मा द्वारा शिक्षण सामग्री वितरित की गई। इस सहयोग ने विद्यार्थियों के उत्साह को नई ऊर्जा प्रदान की। शिविर के दौरान विद्यार्थियों को रणथंभौर बाघ परियोजना का शैक्षिक भ्रमण भी कराया गया, जिससे उनमें जैव विविधता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति चेतना विकसित हुई। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को जूट बैग और ड्राइंग किट भी भेंट की गई, जिससे उन्हें प्रकृति के साथ जुड़ने की प्रेरणा मिली।

 

 

कार्यक्रम के संयोजक एडीपीसी समग्र शिक्षा दिनेश कुमार गुप्ता एवं सह-संयोजक हेमराज मीना ने बताया कि यह शिविर विद्यार्थियों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने की दिशा में एक सफल प्रयास रहा। समापन समारोह में मास्टर ट्रेनर्स सीमा नसीब, नीलम धनवानी, सुरेन्द्र सिंह गुर्जर, मुफीद मोहम्मद एवं सोहेल मोहम्मद, सहायक प्रशासनिक अधिकारी भगवान माली, सूबे सिंह, मनोज पाराशर सहित अनेक शिक्षक, अभिभावक एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !