अहमदाबाद: अहमदाबाद में हुए विमान हा*दसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मौ*त की भी खबर सामने आई थी। इसके बाद रविवार को उनका डीएनए टेस्ट मैच हो गया है। अहमदाबाद के सिविल अस्पताल पहुंचे गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का डीएनए टेस्ट मैच हो गया है।
अहमदाबाद हवाई अड्डे से 12 जून 2025 को दोपहर एक बजकर 38 मिनट पर लंदन के गैटविक हवाई अड्डे के लिए उड़ा एयर इंडिया का विमान एक मिनट के अंदर ही क्रैश हो गया था। इस बोइंग ड्रीमलाइनर एयरक्राफ़्ट में मौजूद 242 में से 241 लोगों की मौ*त हो गई। सिर्फ एक व्यक्ति चमत्कारिक रूप से बच गया। ये विमान एक मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर जाकर गिरा जिस कारण कई और लोग इसकी चपेट में आ गए। इस हा*दसे में कुल मिलाकर कम से कम 270 लोगों की मौ*त हुई है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
