अहमदाबाद: गुरुवार को अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान क्रैश होने से इसमें सवार लोगों के अलावा आठ और लोगों की मौ*त हुई है। अहमदाबाद में एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने बीबीसी से इसकी पुष्टि की है। इनमें से चार मेडिकल स्टूडेंट्स थे, जो उन इमारतों में से एक में रह रहे थे जिनसे विमान टकराया।
बाकी चार हॉस्टल में रहने वाले अन्य छात्रों के रिश्तेदार थे। एयर इंडिया की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि विमान टेकऑफ के बाद क्रैश हुआ है। ये विमान अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रहा था। विमान दोपहार 1 बजकर 38 मिनट पर अहमदाबाद से रवाना हुआ था, जिसमें 242 यात्री और क्रू मेंबर्स थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
