अहमदाबाद: अहमदाबाद में पिछले महीने हुए एयर इंडिया प्लेन क्रैश पर भारत के विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) की शुरुआती जांच रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि एयर इंडिया की फ़्लाइट में सवार होने से पहले पायलटों और क्रू का टेस्ट किया गया था। ऐसा इसलिए किया गया था ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वे विमान उड़ाने के लिए फिट हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, दोनों पायलट मुंबई के थे और उड़ान से एक दिन पहले अहमदाबाद पहुंचे थे। उन्हें पर्याप्त आराम मिला था। सभी पायलटों और क्रू का स्थानीय समयानुसार लगभग दोपहर 12 बजे ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट भी किया गया, जिसमें वे फ़्लाइट ऑपरेट करने के लिए फिट थे।
विमान हा*दसे से लेकर जांच रिपोर्ट तक क्या-क्या हुआ?
- 12 जून- एयर इंडिया का विमान उड़ान के कुछ ही समय बाद ही क्रैश हो गया। इसमें विमान में और ग्राउंड पर कुल मिलाकर कम से कम 260 लोगों की मौ*त हो गई।
- 13 जून- भारतीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने मामले में जांच शुरू कर दी। ब्रिटेन और अमेरिका के जांचकर्ता भी विमान हा*दसे वाली जगह पर पहुंचे। 13 जून को ही पहला ब्लैक बॉक्स भी बरामद किया गया।
- 16 जून- विमान हा*दसे वाली जगह पर दूसरा ब्लैक बॉक्स मलबे में मिला, लेकिन इसकी सही जगह के बारे में नहीं बताया गया।
- 24 जून- दोनों ब्लैक बॉक्स भारतीय वायु सेना द्वारा दिल्ली भेजे गए। इसके बाद इसमें से डेटा निकालने की प्रक्रिया शुरू हुई।
- 25 जून- ब्लैक बॉक्स से मेमोरी मॉड्यूल और डेटा सफलतापूर्वक डाउनलोड कर लिया गया। हा*दसे से पहले घटनाओं को समझने के लिए डेटा का विश्लेषण शुरू हुआ।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
