Sunday , 8 March 2026
Breaking News

अहमदाबाद विमान हा*दसा: एकमात्र जीवित बचे यात्री ने कहा- ‘मुझे यकीन नहीं हो रहा कि मैं जिंदा कैसे बच गया

अहमदाबाद: अहमदाबाद विमान हा*दसे में एकमात्र जीवित बचे यात्री विश्वास कुमार रमेश का कहना है कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि वो जिंदा कैसे बच गए। अहमदाबाद में कल एयर इंडिया का जो विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उसमें कुल 242 लोग थे, जिनमें से 241 लोगों की मौ*त हो गई है। इस दुर्घटना में एक ब्रिटिश नागरिक विश्वास कुमार रमेश एकमात्र जीवित बचे यात्री हैं। वे लंदन जाने वाली बोइंग 787 फ्लाइट में सीट 11A पर बैठे थे। डीडी न्यूज ने रमेश से बात की, जिनका अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Ahmedabad plane crash The only surviving passenger said I can't believe how I survived
उन्होंने कहा कि मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि मैं कैसे जिंदा बच गया। पहले तो मुझे लगा कि मैं म*रने वाला हूँ। मैंने अपनी आँखें खोलीं, अपनी सीट बेल्ट खोली और विमान से बाहर निकलने की कोशिश की। रमेश ने कहा कि वे विमान में जिस तरफ बैठे थे, वह हॉस्टल की इमारत से नहीं टकराया था और वो ग्राउंड फ्लोर के नजदीक था। उन्होंने कहा कि मेरा दरवाजा टूट गया था और मैंने एक छोटी सी जगह देखी। मैंने विमान से बाहर निकलने की कोशिश की।
रमेश का कहना है कि उन्होंने विमान के चालक दल और यात्रियों को अपनी आँखों के सामने म*रते हुए देखा। उन्होंने कहा कि उनके बाएँ हाथ में जलने के निशान हैं और उन्हें तुरंत एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।शुक्रवार की सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिविल अस्पताल में रमेश से मुलाकात की, जहां उनका इलाज चल रहा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !