Saturday , 7 March 2026
Breaking News

एयर इंडिया ने इन सीमावर्ती हवाई अड्डों से उड़ानें रद्द कीं

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान में संघर्ष विराम के बीच एयर इंडिया ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। भारत की निजी एयरलाइन एयर इंडिया और इंडिगो ने सीमावर्ती इलाकों के कुछ हवाई अड्डों से अपनी उड़ानों को मंगलवार को रद्द किए जाने की जानकारी दी है।

Air India canceled flights from these border airports

एयर इंडिया ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा है कि ताजा घटनाक्रमों और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 13 मई मंगलवार को जम्मू, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट से उड़ानें रद्द की गई हैं। इंडिगो ने भी मंगलवार को जम्मू, अमृतसर, चंडीगढ़, लेह, श्रीनगर और राजकोट से जाने वाली अपनी उड़ानों को रद्द करने की जानकारी दी है।

एडवाइजरी में यात्रियों को अगली जानकारी के लिए एयरलाइन की वेबसाइट पर संपर्क करने को कहा गया है। भारत पाकिस्तान के बीच चार दिन की सैन्य झड़प के बाद 10 मई को संघर्ष विराम पर सहमति बनी थी। लेकिन भारतीय सेना ने सोमवार को कहा कि जम्मू कश्मीर के सांबा सेक्टर में सं*दिग्ध ड्रोन देखे गए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !