Saturday , 7 March 2026
Breaking News

एसपी-कांग्रेस की साझा प्रेस कॉन्फ़्रेंस में अखिलेश यादव ने किया दावा – यूपी की 79 सीटों पर इंडिया गठबंधन जीतेगा

समाजवादी और कांग्रेस के पार्टी के अध्यक्षों ने लखनऊ में साझा प्रेस कॉन्फ़्रेंस के करते हुए ये दावा किया है कि लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि, “चौथे चरण का चुनाव सम्पन्न हो गया है। भारतीय जनता पार्टी का झूठ जितना पहाड़ चढ़ना था, उतना चढ़ चुका है।

 

 

 

Akhilesh Yadav claimed in the joint press conference of SP-Congress - India alliance will win 79 seats of UP.

 

 

 

अब चोटी से उतरना शुरू हो चुका है। अब लुढ़कना शुरू हो गया है। उनका काउंट डाउन के साथ-साथ माउंटेन-डाउन भी शुरू हो चुका है।” अखिलेश ने कहा कि, “भारतीय जनता पार्टी अपने ही निगेटिव नैरेटिव में उलझ चुकी है। उन्होंने कहा कि, “देश की 140 करोड़ जनता भारतीय जनता पार्टी को 140 सीटों के लिए भी तरसा देगी।

 

 

 

 

अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर तंज़ करते हुए कहा कि, “भारतीय जनता पार्टी का रथ फंस नहीं गया है बल्कि धंस गया है और इसलिए उनकी भाषा (चुनावों में) बदली है। एसपी प्रमुख ने कहा कि उत्तर प्रदेश की 80 में से 79 सीटों पर इंडिया गठबंधन की जीत होगी बस ‘क्योटो’ (वाराणसी) में लड़ाई है। इससे पहले कांग्रेस चीफ़ मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा कि इंडिया गठबंधन मज़बूत स्थिति में है।

 

 

 

जनता ने पीएम नरेंद्र मोदी की विदाई तय कर दी है। उन्होंने कहा कि, “विश्वास के साथ कह सकता हूं कि 4 जून को इंडिया गठबंधन नई सरकार बनाने जा रही है। 2024 का चुनाव सबसे महत्वपूर्ण चुनाव है, यह चुनाव संविधान और लोकतंत्र बचाने का चुनाव है। यह दो विचारधाराओं के बीच का चुनाव है।”

(सोर्स : बीबीसी न्यूज हिन्दी)

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !