नई दिल्ली: भारत पर 25 फीसदी टैरिफ की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की घोषणा के बाद विपक्ष ने केंद्र सरकार पर तीखी टिप्पणी की है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि ट्रंप की ओर से की गई ये घोषणा ‘बुरे दिनों की शुरुआत है’। गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जो सरकार पिछले 11 साल से दोस्ती पर दोस्ती और कितनी दोस्ती बढ़ाई की आज हमें क्या दिन देखने को मिल रहे हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि ये शुरुआत है बुरे दिनों की, क्योंकि इस देश के नौजवानों को नौकरी-रोजगार चाहिए। अगर इस तरह की रुकावटें होंगी तो हमारे देश की अर्थव्यवस्था का क्या होगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप क्या कह रहे हैं इससे ज्यादा अच्छा है कि हम खुद का देखें। लेकिन अगर अमेरिका ये बात कह रहा है तो वह किसी आधार पर ही कह रहा होगा। इससे पहले ट्रंप ने बुधवार को घोषणा की कि एक अगस्त से भारत से अमेरिका आने वाले सभी सामानों पर 25 फीसदी टैरिफ लगेगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
