Saturday , 5 September 2026
Breaking News

सवाई माधोपुर में 21 हजार कलशों के साथ निकली ऐतिहासिक अक्षत कलश यात्रा

श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पावन अवसर पर श्री रामलला आयोजन समिति सवाई माधोपुर के तत्वाधान में जिला मुख्यालय पर आज रविवार को भव्य अक्षत कलश एवं शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिला मीडिया प्रभारी भाजपा सवाई माधोपुर सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि अक्षत कलश यात्रा में 21 हजार माताएं-बहने डीजे की धुन पर राम लला का आनंद उत्सव मनाती नाचती हुई सम्मिलित हुई। जिला मुख्यालय शहर में 72 सीढ़ी उच्च माध्यमिक विद्यालय से तथा बजरिया स्थित इंदिरा मैदान से यात्रा एक साथ आरंभ हुई।

 

साथ ही ब्रह्मपूरी काॅलोनी रेलवे काॅलोनी से निकली कलश सहित सभी कलश यात्राओं का हम्मीर सर्किल पर भव्य अद्भुत संगम हुआ। अक्षत कलश यात्रा एवं शोभायात्रा के दौरान ऐसा नजारा लग रहा था जैसे पूरा सवाई माधोपुर राममय होकर शोभायात्रा में उमड़ आया हो। हर व्यक्ति के मुख से अनायास ही जय श्रीराम का घोष हो रहा था। इस दौरान मार्ग में बजरिया में 21 स्वागत द्वार एवं मंडी रोड़ पर 51 स्वागत द्वारों से यात्रा का स्वागत हुआ। सम्पूर्ण शहर बजरिया में मंडी रोड़ को राम भक्तों द्वारा रामोत्सव हेतु सजाया गया। मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा जलपान आदि से यात्रा का स्वागत हुआ, यात्रा के स्वागत में राम भक्त पलक पावड़े बिछाए खड़े हुए थे। यात्रा में 496 राम दरबार 11 घोड़े, सजीव झाकियां विशेष रूप आकर्षण का केंद्र रहे। पूरी यात्रा के दौरान युवा स्वयंसेवक एवं समिति के पदाधिकारी व्यवस्था बनाते नजर आये।

 

Akshat Kalash Yatra started with 21 thousand Kalash in Sawai Madhopur

 

 

इस दौरान पुलिस प्रशासन भी उप अधीक्षक हिमांशु शर्मा के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था बनाते हुए साथ रहे। कलश यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा में मातृशक्ति एवं रामभक्तों का अभिनंदन किया गया। शोभायात्रा के दौरान सवाई माधोपुर विधायक एवं कैबीनेट मंत्री डाॅ. किरोड़ी लाल मीणा भी सम्मिलित हुए। हम्मीर सर्किल पर संगम के बाद दशहरा मैदान में धर्म सभा का आयोजन किया गया। आयोजन समिति द्वारा कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोडी लाल मीणा, खण्डार विधायक जितेंद्र गोठवाल, गणेश मंदिर के महंत बृजकिशोर दाधीच, सुनीता देवी किन्नर, गुरु रमेश पारीक प्रांत सहकार्यवाह का स्वागत किया गया।

 

विभाग प्रचारक मुकेश ने राम मंदिर के संघर्ष के विषय में भी बताया व 22 जनवरी को भव्य रामोत्सव का आह्वान किया गया। समय सिंह विभाग सह कार्यवाह का भी समिति ने अभिनंदन किया। सभा स्थल पर सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ के बाद रमेश पारेख ने उपस्थित श्रद्धालुओं से अपने जीवन में पच प्रण अपनाने का आह्वान किया जिनमें सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, स्वदेशी, पर्यावरण एवं नागरिक शिष्टाचार शामिल थे। अतिथियों ने राम स्तुति के साथ सजीव राम दरबार झांकियों की आरती भी की। सभा के अंत में श्रीगणेश मन्दिर ट्रस्ट रणथम्भौर सवाई माधोपुर के सौजन्य से प्रसाद वितरण किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !