Monday , 7 September 2026
Breaking News

हमने कभी नहीं कहा कि ओपीएस को बंद करेंगे – राजेंद्र राठौड़

पंचायतीराज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अधिवेशन सम्पन्न

राजस्थान पंचायतीराज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ सवाई माधोपुर जिलाध्यक्ष मोहम्मद जाकिर के नेतृत्व में जिले के शिक्षकों ने खंडेलवाल वैश्य गर्ल्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी जयपुर में प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन में भाग लिया। जिला मंत्री राहुल सिंह गुर्जर ने बताया की प्रांतीय शैक्षिक अधिवेशन के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के सलाहकार व पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र राठौड़ रहे व कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने की। प्रदेशाध्यक्ष शेरसिंह चौहान व प्रदेश महामंत्री राजेश शर्मा ने अतिथियों को शिक्षकों की समस्याओं से अवगत करा प्रांतीय मांगपत्र के माध्यम से निराकरण की मांग की। मुख्य अतिथि राजेंद्र राठौड़ ने उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा की राजस्थान में नई पेंशन स्कीम की आधारशिला अशोक गहलोत सरकार ने रखी थी, पुरानी पेंशन स्कीम को लेकर भाजपा के किसी नेता ने किसी भी मंच से बंद करने की बात नहीं कही है। इसके बावजूद पिछली कांग्रेस सरकार के मंत्री व नेताओं ने पुरानी पेंशन बंद करने को लेकर भ्रांति फैलाई। उन्होंने कहा की शिक्षक राष्ट्र का निर्माता है, उसका कार्य बच्चों को पढ़ने तक है जबकि कुछ समय से उन पर कई गैर शैक्षणिक कार्य लाद दिए गए हैं जो ठीक नहीं है। उन्होंने कहा की शिक्षक वर्ग को समय पर पदोन्नति मिले, तृतीय श्रेणी शिक्षकों के पॉलिसी के तहत तबादले हो तथा टीएसपी एवं प्रतिबंधित जिलों में पद स्थापित शिक्षकों का समायोजन भी हो इसको लेकर सरकार गंभीर है।

 

We never said that we will close OPS - Rajendra Rathod

 

समारोह की अध्यक्षता कर रहे विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा की पिछली सरकार ने शिक्षा के ढांचे को जिस तरह बिगाड़ दिया है उसे जल्द सुधारने का प्रयास करने के साथ शिक्षक कर्मचारियों की लंबित समस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता के साथ कराया जाएगा। प्रदेशाध्यक्ष शेरसिंह चौहान व प्रदेश संरक्षक मूलचंद गुर्जर ने संगठन के प्रति समर्पित भाव से सेवा करने वाले प्रदेश संयुक्त महामंत्री गिर्राज वर्मा, प्रदेश मंत्री कन्हैया लाल सैनी को समान्नित किया। प्रांतीय शैक्षिक अधिवेशन में प्रदेशाध्यक्ष शेर सिंह चौहान, प्रदेश महामंत्री राजेश शर्मा, प्रदेश संरक्षक मूलचंद गुर्जर, प्रदेश सलाहकार रामकिशोर शर्मा, हरिशंकर गुर्जर, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अब्दुल वसीम, जिला उपाध्यक्ष रामस्वरूप हल्दुनिया, सभाध्यक्ष शकील अहमद, जिला संरक्षक दिलराज सिंह चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष बरवाड़ा प्रदीप भारद्वाज, ब्लॉक अध्यक्ष बौंली जहीर अली, व्याख्याता प्रतिनिधि भंवरलाल धाकड़, कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष पिंकेश बैरागी, ब्लॉक प्रवक्ता मोहसिन खान, कार्यालय मंत्री दामोदर वर्मा, संगठन मंत्री बृजमोहन वर्मा, पंचायत शिक्षक प्रतिनिधि मानसिंह मीना, ओमप्रकाश मीना, राजेंद्र कुमार वर्मा, गुरुदयाल बैरवा, जाकिर हुसैन, कैलाश चंद सैनी, मकसूद आलम शेरवानी आदि शिक्षक नेताओं ने भाग लिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !