लाल किला मेट्रो स्टेशन के सारे गेट यात्रियों के लिए खोले गए
नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने जानकारी दी है कि लाल किला मेट्रो स्टेशन के सभी गेट यात्रियों के लिए खोल दिए गए हैं। इससे पहले शनिवार को डीएमआरसी ने लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर दो और तीन के खोले जाने की जानकारी दी थी। सोमवार, 10 नवंबर की शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में ध*माका हुआ था। भारत सरकार ने इसे आतं*कवादी ह*मला बताया था। इस ह*मले में कम से कम 8 लोग मा*रे गए हैं और कई लोग घायल हुए। इसके बाद से सुरक्षा कारणों की वजह से लाल किला मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया था।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
