Sunday , 8 March 2026
Breaking News

सिरप बनाने वाली कंपनी कायसन की सभी दवाइयों पर प्रति*बंध

जयपुर: राजस्थान सरकार ने सिरप बनाने वाली कंपनी कायसन फार्मा की सभी 19 प्रकार की दवाइयों पर रोक लगा दी है। खांसी की सिरप पीने से बच्चों के बीमार और कुछ की मौ*त होने की घटनाओं के बाद सरकार ने यह फैसला लिया है। इसके साथ ही एडवाइजरी जारी की है कि ये सिरप अब 2 साल या उससे छोटे बच्चों को नहीं दी जानी चाहिए।

 

All medicines of syrup manufacturing company Kaysan Stop in Rajasthan

 

 

सरकार ने क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (COPD) से संबंधित दवाइयों को लेकर भी निर्णय लिया है। वहीं, ड्रग कंट्रोलर ऑफ इंडिया ने भी इसके लिए एडवाइजरी जारी की है।हेल्थ डिपार्टमेंट की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि हमने निर्देश दिए है कि ऐसी दवाएं जो बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के लिए हानिकारक हो सकती हैं, उन दवाओं पर अब इस संबंध में आवश्यक जानकारी भी अंकित करवाने शुरू करें।

 

 

19 तरह की दवाईयों पर प्रति*बंध:

जयपुर बेस कंपनी कायसन फार्मा खांसी की सिरप के साथ ही अन्य 18 दवाइयों का भी उत्पादन करती है। इसमें फॉलिक एसीड ऑरल सिरप, एजिस्पर-500, मैकलिनॉस, लैक्टिक एसिड बेसिलस टैबलेट, ग्लोअप-एसएफ समेत अन्य शामिल हैं। इसमें ज्यादातर दवाइयां मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना के तहत सप्लाई होती हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !