Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

मतदान की सभी तैयारियां पूर्ण, मंगलवार को रवाना होंगे मतदान दल

डूंगरपुर: विधानसभा उप चुनाव- 2024 के तहत 13 नवम्बर को चौरासी विधानसभा क्षेत्र के 251 मतदान केन्द्रों पर मतदाता मतदान करेंगे। रिटर्निंग ऑफिसर चौरासी विधानसभा क्षेत्र कपिल कोठारी ने बताया कि 2 लाख 55 हजार 375 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 1 लाख 30 हजार 647 पुरुष, 1 लाख 24 हजार 727 महिला तथा एक ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।

 

 

All preparations for voting complete in Dungarpur

 

 

भोगीलाल पण्ड्या राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को पोलिंग पार्टियों को अंतिम प्रशिक्षण के बाद मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार सिंह ने मतदान दलों की सुगम और सहज रवानगी के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया। एसबीपी कॉलेज परिसर में वाहन आवंटन, चुनाव सामग्री, यात्रा भत्ता, चिकित्सा सहायता, पुलिस बल, वेलफेयर, माइक्रो ऑब्जर्वर, सेक्टर ऑफिसर, ईवीएम, वीडियोग्राफर सहित अन्य काउंटर बनाए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार सिंह ने कहा कि शांतिपूर्वक तथा सौहार्दपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न कराने की डूंगरपुर जिले की स्वस्थ परंपरा रही है।

 

 

 

उप चुनाव को शांतिपूर्ण, भयमुक्त और निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। मतदान प्रक्रिया में नियुक्त सभी कार्मिक निष्पक्ष, निष्ठापूर्वक, प्रतिबद्धता और कर्तव्य परायणता तथा आपसी सामंजस्य के साथ चुनाव संपन्न कराएंगे। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान केन्द्रां पर वेबकास्टिंग और सीसीटीवी से निगरानी रखी जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने चौरासी विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से 13 नवम्बर, बुधवार को मतदान की अपील की है।

सामान्य प्रेक्षक ने देखी व्यवस्थाएं:

सामान्य प्रेक्षक के. विवेकानंदन ने एसबीपी कॉलेज परिसर में पोलिंग पार्टियों की रवानगी, ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम, पोलिंग पार्टियों के अंतिम प्रशिक्षण, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, मतगणना सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सामान्य प्रेक्षक विवेकानंदन पोलिंग पार्टियों के लिए पेयजल, छाया, अल्पाहार, भोजन, यातायात, मेडिकल सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए कहा कि मतदान दलों की रवानगी सहज और सुगम होनी चाहिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !