Sunday , 7 June 2026
Breaking News

आज थम जाएगा प्रचार का दौर

जयपुर: राजस्थान विधानसभा की सात सीटों पर उपचुनाव के लिए प्रचार का दौर आज से थम जाएगा। आज सोमवार को प्रचार का अंतिम दिन है। बीजेपी, कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत लगा दी है। बीजेपी से आज सीएम भजनलाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी एक मंच पर दिखाई देंगे।

 

Rajasthan Assembly by Election The campaign phase will end today

 

 

तीनों चौरासी और सलूंबर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही बीजेपी की राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर दौसा और प्रदेश महामंत्री व विधायक जितेंद्र गोठवाल देवली-उनियारा सीट पर प्रचार करेंगे। वहीं प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट आज प्रदेश में प्रचार नहीं करेंगे। दोनों महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अलग-अलग जगह प्रचार करेंगे। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा जयपुर में हैं।

 

 

 

उनका अभी किसी भी सीट पर प्रचार के लिए जाने का कार्यक्रम तय नहीं है। केवल नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। बता दें कि झुंझुनूं, रामगढ़, दौसा, देवली उनियारा, खींवसर, चौरासी और सलूंबर में उपचुनाव होना है। इन सात विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं 23 नवंबर को मतगणना होगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

‘साहब… एक बीड़ी पिलवा दो’ एनकाउंटर के बाद बदमाश की अजीब डिमांड

उत्तर प्रदेश: Uttar Pradesh के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में पुलिस (Police) और बदमाश के बीच हुई …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !