नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी अमेरिका में हेलेन तूफान की वजह से कम से कम 43 लोगों की मौ*त हुई है। वहीं लाखों लोग बिना बिजली को रहने को मजबूर हैं। अधिकारियों ने बताया है कि बाढ़ के पानी में फंसे लोगों को निकालने के लिए नावों, हेलीकॉप्टरों और बड़ी गाड़ियों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
इनमें टेनेसी अस्पताल की छत पर फंसे तकरीबन 50 कर्मचारियों और मरीजों को भी निकालने का काम जारी है। गुरुवार की रात समुद्र तट से टकराने के बाद ये फ़्लोरिडा के तट पर आया अब तक सबसे ताकतवर तूफान है जो उत्तर में जॉर्जिया और कैरोलाइना की ओर बढ़ गया है। इंश्योरर्स और वित्तीय संस्थानों का कहना है कि तूफान की वजह से अरबों डॉलर का नुकसान हुआ है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
