नई दिल्ली: अमेरिका ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा से पहले भारत के साथ रक्षा सहयोग से जुड़ी अहम जानकारी साझा की है। अमेरिका ने इसे दोनों देशों के रक्षा संबंधों के लिए अच्छी खबर बताया है। दक्षिण और मध्य एशिया से संबंधित अमेरिकी नीति देखने वाला ब्यूरो ऑफ़ साउथ एंड सेंट्रल एशियन अफेयर ने यह जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर दी है। ब्यूरो ने बताया कि भारत के रक्षा मंत्रालय ने अपने 24 एसएस-60आर सीहॉक हेलिकॉप्टरों के लिए सस्टेनमेंट पैकेज पर हस्ताक्षर किए हैं।
इन हेलिकॉप्टरों का विकास लॉकहीड मार्टिन ने किया है। बयान के अनुसार, 94.6 करोड़ डॉलर का यह पैकेज भारतीय नौसेना की समुद्री क्षमताओं को मजबूत करेगा और अमेरिका सहित क्षेत्रीय साझेदारों के साथ तालमेल बढ़ाएगा। अमेरिका ने कहा कि यह कदम दोनों देशों को अधिक सुरक्षित और समृद्ध बनाने में मदद करेगा।
24 एसएस-60आर सीहॉक हेलिकॉप्टर को बनाने वाली कंपनी इसे समुद्र में काम करने वाला दुनिया का सबसे अच्छा हेलिकॉप्टर कहती है, जिसे खास तौर पर समुद्री जहाज से उड़ने और उतरने के लिए बनाया गया है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार से भारत की दो दिवसीय यात्रा पर आ रहे हैं। उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कई मुद्दों पर चर्चा होनी है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
