Sunday , 8 March 2026
Breaking News

महाराष्ट्र चुनाव: अमित शाह ने जारी किया बीजेपी का घोषणा पत्र 

महाराष्ट्र: गृह मंत्री अमित शाह ने आज रविवार को महाराष्ट्र चुनाव के मद्देनजर बीजेपी का घोषणा पत्र जारी किया है। अमित शाह ने मुंबई में एक रैली के दौरान महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फणवीस, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और महाराष्ट्र बीजेपी के दूसरे नेताओं के साथ पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया है। महाराष्ट्र की रैली में भी अमित शाह ने अल्पसंख्यक आरक्षण के मुद्दे पर भी बयान दिया है।

Amit Shah releases BJP Sankalp Patra for Maharashtra Assembly Election in Mumbai

उन्होंने अपने बयान में कहा कि मैं महाराष्ट्र की जनता से पूछना चाहता हूं कि क्या महाराष्ट्र की जनता का एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण को कम करके अल्पसंख्यकों को दिया जाना चाहिए। संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण का कोई प्रावधान नहीं है। अमित शाह ने उद्धव ठाकरे का नाम लेते हुए कहा कि आप कहां बैठेंगे ये आपका फैसला है। लेकिन आप कहां बैठे हैं ये मैं बताना चाहता हूं। आप अनुच्छेद 370 का समर्थन करने वालों के साथ बैठे हैं।

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में 20 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को नतीजे आएंगे। राज्य में दो राजनीतिक गठबंधनों महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच चुनावी मुकाबला है। महायुति में बीजेपी, शिव सेना (शिंदे गुट) और एनसीपी (अजित पवार गुट) जैसी पार्टियां शामिल हैं। महाविकास अघाड़ी में शिव सेना (उद्धव गुट), एनसीपी (शरद पवार गुट) और कांग्रेस है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !