Saturday , 7 March 2026
Breaking News

दिल्ली की जनता ने धो*खे व भ्रष्टाचार के शीशमहल को नेस्तनाबूद किया: अमित शाह

नई दिल्ली: दिल्ली के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की बढ़त पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने बता दिया है कि जनता को बार-बार झूठे वादों से गुमराह नहीं किया जा सकता। अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा है कि “जनता ने अपने वोट से गंदी यमुना, पीने का गंदा पानी, टूटी सड़कें, ओवरफ्लो होते सीवरों और हर गली में खुले शराब के ठेकों का जवाब दिया है।

Amit Shah Statement on Delhi ELection Resuls 2025

चुनाव आयोग के दोपहर के 1.30 बजे तक के आंकड़े के अनुसार, बीजेपी चार सीटें जीत चुकी और 44 पर आगे चल रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी चार सीटें जीत चुकी है और 18 पर आगे चल रही है। अमित शाह ने सिलसिलेवार किए पोस्ट में लिखा, है कि दिल्ली की जनता ने झूठ, धो*खे और भ्रष्टाचार के शीशमहल को नेस्तनाबूद कर दिल्ली को आप-दा मुक्त करने का काम किया है।

दिल्ली ने वादाखिलाफी करने वालों को ऐसा सबक सिखाया है, जो देशभर में जनता के साथ झूठे वादे करने वालों के लिए मिसाल बनेगा। यह दिल्ली में विकास और विश्वास के एक नए युग का आरंभ है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

Several US military planes crash in Kuwait

कुवैत में कई अमेरिकी सैन्य विमान हुए क्रैश

नई दिल्ली: कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रविवार सुबह कई अमेरिकी लड़ाकू …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !