Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

आंगनबाड़ी केन्द्र: अवकाश के संबंध में सम्बंधित कलेक्टर अधिकृत

जयपुर: महिला एवं बाल विकास विभाग के शासन सचिव महेन्द्र सोनी ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में शीतलहर के प्रकोप के जारी होने की वजह से आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आने वाले बच्चों को शीतलहर से बचाने के लिए संबंधित जिले के जिला कलेक्टर को उनके जिले की स्थिति के अनुसार आंगनबाड़ी केन्द्र संचालन के समय में परिवर्तन अथवा आंगनबाड़ी केन्द्र पर आने वाले बच्चों के लिए अवकाश के संबंध में समुचित निर्णय लेने के लिए  एक आदेश जारी कर, अधिकृत किया गया है।

 

 

Anganwadi Centre Collector concerned authorized regarding holidays

 

 

उन्होंने बताया कि जिले के संबंधित उप निदेशक शीतलहर की स्थिति के अनुसार जिला कलेक्टर से समन्वय स्थापित कर इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करायेंगे। साथ ही यह भी आदेशित किया गया है कि समस्त मानदेयकर्मी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर निर्धारित समय में नियमित रूप से उपस्थित रहकर अन्य आवश्यक कार्य यथावत संपादित करेंगे। अवकाश अवधि के दौरान 3-6 आयुवर्ग के बच्चों को देय पूरक पोषाहार (नाश्ता एवं गरम पूरक पोषाहार) का वितरण टेक होम राशन के रूप में किया जाने एवं पोषण ट्रेकर पर दैनिक एंट्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !