Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

अकार्यशील बोरवेल/ट्यूबवेल को करें बंद

सवाई माधोपुर: सरकारी कार्यालयों, विभागों एवं राइजिंग राजस्थान में हुए एमओयू के भूमि आवंटन व भूमि रूपांतरण सहित विभिन्न परियोजनाओं में भूमि अवाप्ति के लंबित प्रकरणों को निस्तारित करने तथा अकार्यशील खुले बोरवेल/ट्यूबवेल के कारण होने वाली घातक दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए शुक्रवार को जिला कलक्टर शुभम चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से समस्त उपखण्ड अधिकारी, विकास अधिकारियों एवं तहसीलदारों की बैठक ली।

 

 

Close non-functioning borewell tube well in sawai madhopur

 

 

जिला कलक्टर ने महाप्रबंधक जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र सुग्रीव मीणा को जिले के एमओयू से संबंधित भू आवंटन के लंबित प्रकरणों की उपखण्डवार सूची उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए है। उन्होंने राइजिंग राजस्थान के तहत जिले में हुए एमओयू से संबंधित भू आवंटन एवं भू रूपांतरण के प्रकरणों में शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश उपखण्ड अधिकारियों को दिए। साथ ही उन्होंने समस्त उपखण्ड अधिकारियों को सीमाज्ञान से संबंधत प्रकरणों को समयबद्ध निस्तारित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला कलक्टर ने सभी उपखण्ड अधिकारियों, विकास अधिकारियों, तहसीलदारों एवं अधीक्षण अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को अभियान चलाकर उनके क्षेत्र में खुले पड़े अकार्यशील बोरवेल/ट्यूबवेल को बंद करने, सुरक्षित पद्धति से ढकने के निर्देश दिए।

 

 

 

 

जिला कलक्टर ने सभी उपखंड अधिकारी को विकास अधिकारी व तहसीलदार के साथ ग्राम स्तर पर ग्राम स्तरीय समिति का गठन करते हुए अभियान रूप में भौतिक निरीक्षण कर समस्त खुले बोरवेल/ट्यूबवेल को बंद करके इस आशय का प्रमाण पत्र खण्ड विकास अधिकारी के माध्यम से जिला कार्यालय में भिजवाने के निर्देश प्रदान किए हैं। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर इस कार्य के लिए निगरानी समिति का गठन किया गया हैं जो इन प्रमाण पत्रों को विकास अधिकारियों से संकलित करेंगी।

 

 

 

 

साथ ही भविष्य में भी नए खुदने वाले ट्यूबवेल/बोरवेल खुले नहीं रहे इसकी मॉनिटरिंग के लिए मासिक सूचना प्रत्येक माह की 10 तारीख तक संकलित की जाएगी। जिला कलक्टर ने इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या विलम्ब होने की स्थिति में संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने खुले या परित्यक्त बोरवेल/ट्यूबवेल या कुओं से होने वाली घटनाओं की पुनरावृति रोकने की आवश्यकता को देखते हुए उपयुक्त एहतियाती और सुरक्षा उपाय अपनाने के भी निर्देश जारी किए हैं।

 

 

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर अनूप सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलेन्द्र सिंह, तहसीलदार नीरू सिंह, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र सुग्रीण मीणा, तहसीलदार यूआईटी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी वीसी से जुड़े समस्त उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार, विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !