अमेरिका: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह एक नवंबर से चीन से आयात पर 100 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाएंगे। ट्रुथ सोशल पर अपनी एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा अमेरिका जरूरी सॉफ्टवेयर के निर्यात को भी नियंत्रित करेगा। इस हफ्ते चीन ने रेयर अर्थ के निर्यात पर नियंत्रण कड़े किए हैं। इस पर ट्रंप ने शुक्रवार को चीन पर बहुत शत्रुतापूर्ण रवैया अपनाने और दुनिया को अपने वश में करने की कोशिश करने का आरोप लगाया था।
ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से होने वाली उनकी मुलाकात से पीछे हटने की धम*की दी। हालांकि, बाद में ट्रंप ने कहा कि उन्होंने इसे रद्द नहीं किया है। ट्रंप की टिप्पणी के बाद शेयर बाजारों में गिरावट आई है। दुनिया के लगभग 90 प्रतिशत रेयर अर्थ की प्रोसेसिंग चीन में होती है, जिनका इस्तेमाल सोलर पैनल से लेकर स्मार्टफोन तक में होता है। रेयर अर्थ मिनरल्स 17 मैटेलिक तत्वों का समूह है, जो कई हाई-टेक उत्पादों के लिए अनिवार्य होते हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
