Sunday , 8 March 2026
Breaking News

3848 ग्राम पंचायतों के पंच एवं सरपंच के आम चुनाव की घोषणा

प्रदेश में 3848 ग्राम पंचायतों के पंच एवं सरपंच के आम चुनाव की घोषणा की गई है। चुनाव से शेष रही ग्राम पंचायतों के चुनाव की घोषणा हुई। 3848 ग्राम पंचायतों के पंच एवं सरपंच के आम चुनाव का मतदान चार चरणों में होगा। 28 सितंबर, 4 अक्टूबर, 6 अक्टूबर, 10 अक्टूबर को मतदान होगा।

Announcement general elections Panch Sarpanch 3848 Gram Panchayats

 

नामांकन प्रस्तुत करने की तिथि:-

आपको बता दें कि पहले, दूसरे, तीसरे, चौथे चरण में अधिसूचना 16 सितंबर को जारी होगी। नामांकन प्रस्तुत करने की तिथि और समय चुनाव आयोग ने जारी कर दिया है। पहले चरण में 19 सितंबर, दूसरे चरण में 23 सितंबर, तीसरे चरण में 26 सितंबर, चौथे चरण में 30 सितंबर 10:00 बजे से शाम 5 बजे तक नामांकन दाखिल कर सकते है। वहीं नामांकन पत्रों की जांच पहले चरण में 20 सितंबर, दूसरे चरण में 24 सितंबर, तीसरे चरण में 27 सितंबर, चौथे चरण में 1 अक्टूबर सुबह 10 बजे से की जाएगी। जिन उम्मीदवारों को नाम वापस लेना है उसकी भी तारीख और समय चुनाव आयोग ने जारी किया है। पहले चरण में 20 सितंबर, दूसरे चरण में 24 सितंबर, तीसरे चरण में 27 सितंबर और चौथे चरण में 1 अक्टूबर दोपहर 3 बजे तक नाम वापिस ले सकते है। चुनाव प्रतीक का आवंटन और अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन पहले चरण में 20 सितंबर को, दूसरे चरण में 24 सितंबर, तीसरे चरण में 27 सितंबर और चौथे चरण में 1 अक्टूबर को है। नाम वापसी का समय समाप्त होने के तुरंत बाद सूची प्रकाशित होगी।

सरपंच पद के लिए खर्च सीमा 50,000:-

सरपंच पद का चुनाव लड़ रहे अभ्यर्थियों की खर्च सीमा 50,000 तय की गई है। लाउडस्पीकर की लिखित अनुमति लेना जरूरी होगा। जिसका प्रयोग सुबह 10:00 से शाम 6:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। इन पंचायतों में आचार संहिता लग गई है। इसके चलते जरूरी सेवाओं को छोड़कर तबादलों पर रोक रहेगी। यह चुनाव पूरे होते ही राज्य की सारी ग्राम पंचायतों के सरपंच और पंचों के निर्वाचन पूरे हो जाएंगे। जिला परिषद सदस्यों और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए अलग से घोषणा होगी।

3848 ग्राम पंचायतों के लिए एक करोड़ से ज्यादा मतदाता देंगे वोट:-

3848 ग्राम पंचायतों के लिए एक करोड़ 28 लाख 23 हजार 785 रजिस्टर्ड मतदाता है। इनमें 67 लाख 7732 पुरुष, 61 लाख 15979 महिलाएं, 74 थर्ड जेंडर, 12 वैकल्पिक दस्तावेजों में से एक दस्तावेज मान्य है। चुनाव के लिए 14575 मतदान केंद्र गठित किए गए है। ग्राम पंचायत के लिए EVM से मतदान होगा। 1100 के बजाय 900 मतदाताओं पर 1 बूथ होगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !