Saturday , 7 March 2026
Breaking News

अनुराग कश्यप ने विवादित टिप्पणी पर मांगी माफी

नई दिल्ली: फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप अपनी एक विवादित टिप्पणी को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने अपनी इस टिप्पणी पर माफी मांगी है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा है कि मैं गुस्से में किसी को एक जवाब देने में अपनी मर्यादा भूल गया और पूरे ब्राह्मण समाज को बुरा बोल डाला। वो समाज जिसके तमाम लोग मेरी जिंदगी में रहे हैं, आज भी हैं और बहुत कॉन्ट्रिब्यूट करते हैं।

Anurag Kashyap apologizes for his controversial remarks

आज वो सब मुझसे आहत हैं। मेरा परिवार मुझसे आहत है। बहुत सारे बुद्धिजीवी, जिनकी मैं इज्जत करता हूं मेरे उस गुस्से में, मेरे बोलने के तरीके से आहत हैं। उन्होंने कहा कि मैं तह-ए-दिल से माफी मांगता हूं, इस समाज से जिनको मैं ये नहीं कहना चाह रहा था, लेकिन आवेश में किसी की घटिया टिप्पणी का जवाब देते हुए लिख दिया। उन्होंने अपने इस पोस्ट में अपने सारे सहयोगी, दोस्तों, परिवार से माफी मांगी है।

उन्होंने कहा है कि वो अपने गुस्से पर काम करेंगे और अपनी बात रखने के लिए सही शब्दों का इस्तेमाल करेंगे। अनुराग कश्यप ने ‘फुले’ फिल्म की रिलीज को लेकर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि अब ब्राह्मण को समस्या है ‘फुले’ से। भइया, जब कास्ट सिस्टम नहीं है तो काहे का ब्राह्मण। जब कास्ट सिस्टम था नहीं, तो ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई क्यों थीं?।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !

WordPress database error: [User 'kotalxkr_vikalp' has exceeded the 'max_questions' resource (current value: 1)]
SELECT option_value FROM vikalp_options WHERE option_name = 'tie_token_2819356' LIMIT 1

Sahifa Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.