Saturday , 7 March 2026
Breaking News

मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला स्थापित करने के लिए 14 फरवरी तक करें आवेदन

जिले की कुल 7 पंचायत समितियों में से 3 पंचायत समितियों पर मिट्टी परीक्षण प्रयोगशालाएं स्थापित हैं, शेष 4 पंचायत समिति (बौंली, चौथ का बरवाड़ा, मलारना डूंगर एवं बामनवास) मुख्यालयों पर वर्ष 2023-24 में केन्द्रीय प्रवर्तित योजना आरकेवीवाई-सॉयल हेल्थ एण्ड फर्टिलिटी अन्तर्गत एक-एक ग्राम स्तरीय मिट्टी परीक्षण प्रयोगशालाएं स्थापित किया जाना प्रस्तावित हैं। इसके लिए आवेदन की अन्तिम समय सीमा 14 फरवरी, 2024 है। संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार रामराज मीना ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति कार्यालय संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार), जिला परिषद, सवाई माधोपुर से आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकते है।

 

लाभार्थी, ग्राम स्तरीय उद्यमी के लिए पात्र व्यक्ति जिसकी उम्र 18 वर्ष से कम एवं 27 वर्ष से अधिक न हो व 10वीं विज्ञान उत्तीर्ण एवं कम्प्युटर का ज्ञान हो। स्वयं सहायता समूह, कृषक उत्पादक समूह, प्राथमिक कृषि साख समिति का भी नामांकन किया जा सकता है। अभ्यर्थी व उद्यमी समूह का स्वयं का भवन अथवा किराये का भवन (कम से कम 4 वर्ष की लीज एग्रीमेंट) होना चाहिए। मिट्टी परीक्षण प्रयोगशालाऐं स्थापित हेतु योजनान्तर्गत कुल लागत लगभग 5 लाख में से 1.50 लाख रु. की एक-बारगी सहायता आवेदन के अनुमोदन होने के पश्चात दी जाएगी।

 

Apply for setting up soil testing laboratory by 14 February in sawai madhopur

 

जिला स्तरीय अमृता हाट समिति की बैठक 12 फरवरी को

जिला स्तरीय अमृता हाट समिति की बैठक जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव की अध्यक्षता में 12 फरवरी को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी उप निदेशक महिला अधिकारिता सवाई माधोपुर अमित गुप्ता ने दी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !