Saturday , 7 March 2026
Breaking News

नोटों से भरा सेना का कार्गो विमान क्रैश, 15 लोगों की मौ*त, जाने क्या है मामला

अमेरिका: दक्षिण अमेरिकी देश बोलीविया (Bolivia) में शुक्रवार (27 फरवरी) को बड़ा हा*दसा (Bolivia Plane Crash) हो गया। जानकारी के अनुसार राजधानी ला पाज के पास स्थित एल अल्टो शहर में बोलीविया एयरफोर्स का हरक्यूलिस सी 130 विमान दुर्घटना का शिकार हो गया। इस हादसे में 15 लोगों की मौ*त हो गई, जबकि कम से कम 30 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। ABC न्यूज के अनुसार यह हादसा शाम करीब 6 बजे स्थानीय समय पर हुआ।

 

Army cargo plane full of notes crashes in Bolivia 28 Feb 26

 

 

बताया जा रहा है कि विमान लैंडिंग या टेक ऑफ के दौरान रनवे से फिसल गया। इसके बाद वह एयरपोर्ट की बाउंड्री मेश तोड़ते हुए सड़क पर जा गिरा। विमान कई कारों और दूसरे वाहनों से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि कई वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। दमकल प्रमुख पावेल टोवर ने यह स्पष्ट नहीं किया कि मृ*तक विमान में थे या शहर के हवाई अड्डे के पास राजमार्ग पर क्षतिग्रस्त कारों में थे।

 

 

सड़क पर बिखरे नए नोट:

रिपोर्ट्स के अनुसार कहा गया है कि यह विमान नए बैंक नोट देश के अलग अलग हिस्सों में पहुंचाने जा रहा था। हादसे के बाद सड़क पर नोट बिखर गए। मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, सैन्य विमान ने इससे पहले सांता क्रूज शहर से उड़ान भरी थी और एल ऑल्टो में रनवे से फिसलकर पास की एक सड़क पर उतरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

Several US military planes crash in Kuwait

कुवैत में कई अमेरिकी सैन्य विमान हुए क्रैश

नई दिल्ली: कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रविवार सुबह कई अमेरिकी लड़ाकू …

Crude oil prices surge amid Iran-Israel conflict

ईरान-इसराइल संघर्ष के बीच दुनियाभर में तेल की कीमतों में भारी उछाल

नई दिल्ली: अमेरिका और इसराइल के ईरान पर ह*मलों के बाद दुनियाभर में तेल की …

Nine new cheetahs arrive in Kuno national park from Botswana

कूनो में फिर गूंजी चीतों की दहाड़, बोत्सवाना से 9 नए मेहमान पहुंचे

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो राष्ट्रीय उद्यान (Kuno National Park) में एक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !