Saturday , 5 September 2026
Breaking News

दिल्ली में आज चुनाव हो तो बीजेपी 10 सीट नहीं जीतेगी: अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शराब नीति से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में बरी होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। इसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर साजिश रचने के आरोप लगाए है। पूर्व सीएम केजरीवाल ने कहा की मैं प्रधानमंत्री मोदी को चुनौती देता हूं कि दिल्ली में दोबारा चुनाव करवाकर दिखाएं। यदि बीजेपी की 10 से ज्यादा सीट आ जाएं तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा।

If Delhi elections were held today, BJP would not win even 10 seats Arvind Kejriwal

केजरीवाल ने कहा की पिछले चार साल से ईडी, सीबीआई और दूसरी एजेंसियों के इस्तेमाल से हमारे ऊपर कथित श*राब घोटाले का आरोप लगाया गया। सीबीआई और ईडी ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल की। अभी ट्रायल शुरू भी नहीं हुआ था। कोर्ट को सिर्फ यह देखना था कि ट्रायल आगे बढ़ाने के लिए पर्याप्त सामग्री है या नहीं। कोर्ट ने कहा ऐसा एक भी सबूत नहीं है जिसके आधार पर ट्रायल चलाया जा सके। उन्होंने आरोप लगाया की यह पूरा षड्यंत्र दो लोगों ने मिलकर रचा।

प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह ने मिलकर आम आदमी पार्टी को खत्म करने की साजिश रची। आज उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए। मैंने सिर्फ ईमानदारी कमाई है, पैसा नहीं। गौरतलब है कि शनिवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने श*राब नीति से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में अरविंद केजरीवाल को सभी आरोपों से बरी कर दिया है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Congress may release its list of candidates by 26 August 2 focus on winnable faces in Kota

26 अगस्त तक कांग्रेस जारी कर सकती है प्रत्याशियों की सूची, जिताऊ चेहरों पर फोकस

कोटा: कोटा नगर निगम चुनाव (Nagar Nigam Kota) को लेकर कांग्रेस (Congress) ने अपनी चुनावी …

Ranthambore National Park leopard Sawai Madhopur News 21 aug 26 Vikalp Times

चार बहनों का इकलौता भाई था दिलखुश…लेपर्ड उठा ले गया, मौ_त के बाद भड़के ग्रामीण

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) से सटे दूमोदा गांव में गुरुवार शाम …

जयपुर पुलिस के 6 ‘हीरो’! अपराध से ट्रैफिक तक शानदार काम, मिला बड़ा सम्मान

जयपुर: जयपुर पुलिस आयुक्तालय (Jaipur Police Commissionerate) में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जुलाई माह …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !