कोटा: कोटा में फ*र्जी आर्मी अफसर बनकर युवाओं को ठ*गने वाले शातिर ठ*ग को गिर*फ्तार किया है। इस कार्रवाई को आर्मी इंटेलिजेंस और पुलिस ने संयुक्त अंजाम दिया है। पुलिस के अनुसार गिर*फ्तार आरोपी बेरोजगार युवाओं को सेना में भर्ती कराने के नाम पर रुपए ऐं*ठने का काम करता था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है।
कोटा शहर एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि शनिवार को नेहरू गार्डन नयापुरा के पास आर्मी इंटेलिजेंस टीम कोटा ने सं*दिग्ध गतिविधियों के आधार पर एक युवक को डिटेन किया है। आरोपी आर्मी की वर्दी पहनकर खुद को सेना का अफसर बता रहा था। पकड़े गए युवक की पहचान महेश गिर (22) पुत्र प्रकाश गिर निवासी गांव जड़वासा, तहसील पीपलोदा, थाना कालूखेड़ा, जिला रतलाम, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। गौतम ने बताया कि जब टीम ने युवक से गहनता से पूछताछ की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।
जिसके बाद आरोपी को नयापुरा थाने में लाया गया। जहां पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी आर्मी की ड्रेस पहनकर आर्मी एरिया और नेहरू गार्डन के आसपास घूमता था और बेरोजगार युवाओं को सेना में भर्ती कराने का झां*सा देकर उनसे पैसे ऐं*ठता था।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
