Saturday , 7 March 2026
Breaking News

अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी और बीजेपी पर लगाया ऑपरेशन झाडू चलाने का आरोप 

आम आदमी पार्टी आज रविवार को दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करने पहुंची। हालांकि आप कार्यकर्ताओं को पुलिस ने आम आदमी पार्टी के दफ्तर पर ही रोक दिया। वहीं इससे पहले ही भाजपा मुख्यालय पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कल शनिवार को कहा था कि हम सभी नेताओं की गिर*फ्तारी देने बीजेपी मुख्यालय जाएंगे। और हमें जहां रोक दिया जाएगा हम वहीं पर बैठकर आधे घंटे तक प्रदर्शन करेंगे। अगर आधे घंटे तक हमें गिर*फ्तार नहीं किया गया तो हम वापस लौट जाएंगे और ये मोदी की हार होगी।

 

Arvind Kejriwal accused PM Modi and BJP of running Operation Jhadu

 

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को किया संबोधित  

आम आदमी पार्टी के दफ्तर पर मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि पीएम मोदी ने आम आदमी पार्टी को खत्म करने का इरादा बनाया हुआ है। उसके लिए उन्होंने एक ऑपरेशन चालू किया है, जिसका नाम है ऑपरेशन झाड़ू। बहुत सारे लोग हैं जो प्रधानमंत्री जी से मिलने जाते हैं। जो उनसे मिलके आते हैं, वो हमें बताते हैं कि पीएम ने छूटते ही आप की बात शुरू की और कहा कि आप वाले बहुत तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इनके कामों की चर्चा पूरे देश में हो रही है और आने वाले भविष्य में नेशनल लेवल पर और कई राज्यों में आप बीजेपी के लिए चुनौती हो सकती है, इसलिए इस पार्टी को तुरंत खत्म कर दिया जाए। इसके लिए पीएम ने ऑपरेशन झाड़ू चालू किया है, इसके तहत आप के नेताओं को गिर*फ्तार किया जा रहा है। बाद में अकाउंट्स को फ्रीज किया जाएगा, ये बात ईडी के अधिकारी ने कही है। आम आदमी पार्टी का दफ्तर खाली कराके सड़क पर लाया जाएगा। ये तीन योजना बनाई हैं। उन्हें लगता है कि वो पार्टी को खत्म कर देंगे, लेकिन मैं कहना चाहता हूं के ये पार्टी चंद लोगों की पार्टी नहीं है, ये 140 करोड़ लोगों के सपनों की पार्टी है। जिस किस्म के काम हमने दिल्ली और पंजाब में किए हैं, इस तरह के काम 75 सालों में लोगों ने कभी नहीं देखें होंगे। जो सपने एक आम आदमी देखता था, वो सपने अब साकार हो रहे हैं। अरविन्द केजरीवाल ने कहा की दिल्ली और पंजाब में हमने सरकारी स्कूलों को ठीक किया, ये मोदी जी नहीं कर पा रहे तो उन्होंने कहा कि इनको रोको, इनको गिर*फ्तार कर लो। हमने फ्री इलाज का इंतजाम किया, मोदी जी नहीं कर पा रहे तो बोले कि केजरीवाल को गिर*फ्तार कर लो। हमने पैसा बचा के बिजली मुफ़्त कर दी, अब महिलाओं को हजार रूपये देने जा रहे हैं। ये बात पूरे देश में फैल रही है। आम आदमी पार्टी अब एक विचार है। नेताओं को तो गिर*फ्तार कर लोगों लेकिन इस विचार को कैसे गिर*फ्तार कर पाओगे मोदी जी। ये एक ऐसा विचार है जिसका विनाश नहीं किया जा सकता है। मैं पीएम को कहना चाहता हूं कि आप एक नेता को गिर*फ्तार करोगे तो 100 नेता पैदा होंगे। आप एक केजरीवाल को गिर*फ्तार करोगे तो 100 केजरीवाल पैदा होंगे। केजरीवाल ने कहा कि 2015 से सत्ता में आने के बाद से कई तरह के घोटाले के आरोप लगाए गए लेकिन इसका पैसा कहां है। उन्होंने कहा कि शराब घोटाले में हज़ार करोड़ के घोटाले के आरोप लगाए जाते हैं लेकिन इसमें जांच एजेंसियों को एक चवन्नी भी नहीं मिली।

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर
माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी
कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक
संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,
कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।
महिलाओं को प्राथमिकता
सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

gramin mahila vidyapeeth mainpura Sawai Madhopur

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Oil company clarifies rumours of petrol and diesel shortage in India

भारत में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर तेल कंपनी ने दी सफाई

नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम ने पेट्रोल और डीजल की कमी की आशंकाओं को ‘पूरी तरह …

UPSC Civil Services 2025 result declared, Anuj Agnihotri from Kota tops

UPSC सिविल सर्विसेज 2025 का रिजल्ट जारी, कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

नई दिल्ली: UPSC (Union Public Service Commission) ने सिविल सर्विस परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट …

Indian Air Force's Sukhoi fighter jet Su-30 MKI crashes in assam

भारतीय वायुसेना का सुखोई लड़ाकू विमान क्रैश

असम:असम के कार्बी आंगलोंग जिले में गुरुवार देर रात भारतीय वायुसेना का एक सुखोई विमान …

Governors of these states including Bihar and Bengal have been changed, see the complete list

अचानक बदले गए कई राज्यों के राज्यपाल, देखिए पूरी लिस्ट

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार रात को कुछ राज्यों के राज्यपालों की नियुक्तियों …

Why does Nitish Kumar want to go to the Rajya Sabha He himself explained the reason.

आखिर क्यों राज्यसभा जाना चाहते हैं नीतीश कुमार? खुद बताई वजह

बिहार: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म X …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !