Saturday , 7 March 2026
Breaking News

जयपुर के अस्पताल में आग पर अशोक गहलोत ने सरकार को घेरा

जयपुर: जयपुर में सवाई मान सिंह अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में बीती रात आग लगने से 8 लोगों की मौ*त हो गई है। इस मामले में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मैं परिवारवालों से बात कर रहा हूं… हमें दुख इस बात का है कि कोई जांच की बात भी नहीं कर रहा है। परिवारवालों को अपने परिजनों के श*वों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। ऐसा कभी नहीं हुआ आज तक।

 

Ashok Gehlot Rajasthan government fire sms hospital Jaipur 06 Oct 25

 

 

अशोक गहलोत ने कहा कि मौके पर सरकार का कोई नुमाइंदा नहीं है, इससे दुखद बात क्या हो सकती है? उन्होंने कहा कि मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि यह घटना सिस्टम की लापरवाही की वजह से हुई है और सरकार संवेदनशील नहीं है। उन्होंने कहा कि लोग आग से म*र रहे हैं। एक्सपाइरी डेट की दवाइयां देकर लोगों की जा*न ले रहे हैं और सरकार सो रही है।

 

 

 

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार राजस्थान सरकार ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के जयपुर स्थित एक अस्पताल में आग लगने से हुई जा*न-माल की हानि बहुत दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। ईश्वर से कामना है कि घायल हुए लोग जल्द से जल्द स्वस्थ हों। राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता वसुंधरा राजे ने भी इस घटना पर दुख जाहिर किया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !