राजस्थान के जोधपुर जिले से बेहद ही ह्लदयविदारक खबर सामने आई है। पुलिस विभाग में कार्यरत एएसआई नरेन्द्र सिंह ने अपने निजी आवास पर फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली है। सूत्रों के अनुसार एएसआई पिछले 1 साल से डिप्रेशन का शिकार थे, जिसके चलते उनका उपचार भी चल रहा था।
उस वक्त लगाई फांसी जब घर में कोई नहीं था:-
घटना के वक्त एएसआई उम्मेद चौक स्थित अपने घर में अकेले थे। उनका परिवार खाना खाने के लिए कहीं बाहर गए हुए थे। पड़ोसियों को जैसे ही घटना के बारे में पता चला तो उन्होंने इस बात की सूचना पुलिस प्रशासन को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एएसआई के परिजनों को इस हादसे की जानकारी दी।

पुलिस कर रही है मामले की आधिकारिक कार्यवाही:-
पुलिस ने एएसआई के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए महात्मा गांधी अस्पताल में भेजा दिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा। एएसआई की खुसकुशी की घटना के बाद से ही पुलिस प्रशासन में शोक की लहर दौड़ गई है। मामले की आधिकारिक कार्यवाही जारी है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया