Sunday , 8 March 2026
Breaking News

असम खदान हा*दसाः एक और मजदूर का श*व बरामद, 7 अब भी लापता

असम: असम के दीमा हसाओ जिले की एक खदान में फंसे मजदूरों को तलाशने के लिए लगातार चल रहे अभियान के बीच शनिवार सुबह खदान के अंदर एक और मजदूर का श*व बरामद हुआ है। एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडर एन.के. तिवारी ने बीबीसी से इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि खदान के अंदर आज सुबह गोताखोर गए थे, इस दौरान उन्हें एक और श*व मिला है। पिछले दो दिन से खदान से पानी बाहर निकालने का काम तेजी से किया जा रहा है।

Assam Coal Mines Rescue operation news update 11 Jan 25

उन्होंने कहा कि खदान में भरे पानी और मलबे के चलते वहां गोताखोरों के उपकरण भी कुछ डिटेक्ट नहीं कर पा रहे हैं। उम्मीद है जल्दी ही बाकी के मजदूरों को तलाश लिया जाएगा। असम सरकार के जनसंपर्क विभाग ने बताया कि शनिवार को खदान से बरामद श*व की पहचान 27 साल के लीजेन मगर के रूप में की गई है। यह श*व सेना और एनडीआरएफ के एक संयुक्त अभियान के दौरान सुबह करीब साढ़े 7 बजे खदान के अंदर से बरामद किया गया।

बीते सोमवार की सुबह दीमा हसाओ जिले के 3 किलो नामक जगह में मौजूद एक कोयला खदान में पानी भरने से कई मजदूर अंदर फंस गए थे। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने खदान में फंसे मजदूरों की एक सूची जारी की थी जिसमें 9 मजदूरों के नाम बताए गए थे। इससे पहले बचाव दल ने एक नेपाली श्रमिक का श*व बरामद किया था, जो 6 जनवरी को कोयला खदान में अचानक पानी भर जाने के बाद फंसे मजदूरों में से एक था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !