Saturday , 5 September 2026
Breaking News

एथलीट मान कौर का 105 साल की उम्र में निधन, पिछले साल मीला था नारी शक्ति सम्मान

देश-विदेश में चर्चित दिग्गज एथलीट मान कौर का आज शनिवार को 105 साल की उम्र में निधन हो गया है। शनिवार को दोपहर एक बजे उन्होंने पंजाब के डेराबस्सी में आखिरी सांस ली। मान कौर कई दिनों से गाल ब्लैडर के कैंसर से जूझ रही थीं। इस दौरान उनका इलाज इन दिनों डेराबस्सी के शुद्धि आयुर्वेदा पंचकर्मा अस्पताल में चल रहा था। मान कौर के निधन से करीब एक घंटे पहले ही दोपहर 12 बजे उनके बेटे गुरदेव सिंह ने बताया था कि मान कौर अब ठीक हो रही हैं तथा उनके शरीर और पेट में दर्द कम है। इससे पहले वे अपने पैरों को आगे-पीछे नहीं कर पाती थीं, लेकिन अब वे अपने पैरों को हिला रही हैं। साथ ही कुर्सी पर बैठ पा रही हैं। लेकिन दोपहर एक बजे अचानक उनके बेटे ने ही उनके निधन की जानकारी दी।

नारी शक्ति पुरस्कार से हो चुकी सम्मानित

मान कौर ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई इवेंट में 35 से अधिक मेडल जीते थे। कोरोना से पहले तक वे लगातार मेडल जीतकर तिरंगे की शान बढ़ाती रही हैं। उनकी उपलब्धियाें को देखते हुए 2020 में मान कौर को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। राष्ट्रपति भवन में मान कौर सम्मान लेने के लिए जिस फुर्ती से स्टेज पर पहुंची थीं, उसे देखकर राष्ट्रपति भी दंग रह गए थे।

Athlete Mann Kaur passed away at the age of 105, received Nari Shakti Samman last year

पंजाब सरकार से मिली थी आर्थिक मदद

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से उन्हें 5 लाख रुपए का चेक डीसी पटियाला के माध्यम से मिला था। इसके अलावा शिरोमणि अकाली दल (बादल) के विधायक एन के शर्मा ने भी उन्हें एक लाख का चेक अस्पताल में आकर दिया था। वहीं मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ने भी उन्हें आर्थिक मदद दी थी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !