नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने विधानसभा अध्यक्ष विजेंदर गुप्ता को एक पत्र लिखा है। यह मामला दिल्ली में कानून व्यवस्था से जुड़े मुद्दे उठाने से संबंधित है। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि दिल्ली में कानून व्यवस्था बदतर होती जा रही है। इस पर कोई बात नहीं हो रही है।
आतिशी ने कहा कि दिल्ली में लगातार कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। चाहे महिलाओं के साथ बला*त्कार हो, गैं*गवॉर हो, चाहे गो*लियां चलना हो, ड्र*ग्स बिकना हो, फि*रौती की कॉल्स हो, आज दिल्ली में कानून व्यवस्था बद से बदतर हो रही है। जब आम आदमी पार्टी के विधायकों ने इस बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था के दिल्ली के मुद्दों को विधानसभा में चर्चा के लिए लगाया, तो विधानसभा अध्यक्ष विजेंदर गुप्ता जी ने उसको खारिज कर दिया।
उन्होंने कह दिया कि दिल्ली विधानसभा में कानून व्यवस्था पर चर्चा ही नहीं होगी। यह कैसे हो सकता है। आतिशी ने कहा कि दिल्ली में गो*लियां चलेंगी, महिलाओं का बला*त्कार होगा, गैं*गवॉर होगी, और दिल्ली विधानसभा जिसमें दिल्ली के लोगों के प्रतिनिधि हैं, उस पर बात ही नहीं करेंगे। ऐसा लगता है कि विजेंदर गुप्ता जी, भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की जो सरकार है, उसकी असफलता को छुपाना चाहते हैं।