Sunday , 6 September 2026
Breaking News

नाबालिग वाहन चालकों के परिजनों को बुला कर की समझाइश

जिला मुख्यालय पर यातायात पुलिस द्वारा नाबालिग वाहन चालकों को यातायात नियमों व सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशों की जानकारी दी गई। पुलिस शहर में बेखौफ घुमने वाले नाबालिग वाहन चालकों को रास्ते में रोककर समझाइश दे रही है और उनके परिजनों को मौके पर भी बुला रही है। पुलिस परिजनों को इस बात की हिदायत दे रही है कि अगर दोबारा उनके घर के नाबालिग वाहन चलाते पकड़े गए तो कार्रवाई की जाएगी।

Awareness calling families minor drivers Explanatio Police Rajasthan

इस बात की दी समझाइश:
पुलिस ने नाबालिग वाहन चालकों के परिजनों और अन्य लोगों को बताया कि नाबालिग बच्चों को वाहन नहीं दें। सड़क पर स्टंट करने वाले नाबालिग बच्चे सड़क हादसों का शिकार हो रहें है। इसके अलावा जिन वाहनों में नंबर नहीं लिखे गए थे, उन पर नंबर लिखवाने के लिए कहा गया। साथ ही सड़क पर हमेशा बाएं चलने, यातायात संकेतों का पालन करने, बीच सड़क पर वाहन न खड़ा करने, सड़क को खेल का मैदान न समझनें, दोपहिया वाहन में तीन सवारी न बैठाने, वाहनों मे प्रेशर हार्न का प्रयोग न करने, वाहनों का संपूर्ण कागजात साथ रखने, सौंदर्य प्रदर्शन व वाहन चालन एक साथ न करने, वाहन तेज रफ्तार में न चलाने, शहर में ओवरटेक न करने, रात्रि में वाहनों की हेडलाइट डीपर पर रखकर चलने, दुकान के बाहर सामान रखकर यातायात बाधित न करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट का उपयोग करने, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने, इलेक्ट्रानिक ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने की समझाइश की गई।

वहीं यातायात पुलिस में महिला स्टाफ की कमी के चलते पुलिस द्वारा महिलाओं व नाबालिग बालिकाओं की समझाइश में खासी परेशानी देखने को मिल रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !