Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाये जाने के जिला कलेक्टर ने दिये निर्देश

राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाये जाने के लिये एवं आयोजन की पूर्व व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के लिये जिला कलेक्टर पी.सी. पवन ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में अधिकारियो को निर्देश प्रदान किये। जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक लक्ष्मणदास तथा जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Instructions given District collector celebrate National Festival Independence Day joyful celebration
जिला कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरीमा पूर्वक तथा भव्यता से मनाये जाने के लिये सभी आवश्यक तैयारियों समय पर पूरी कर लें। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियो को निर्देश प्रदान किये कि जिले में सभी राजकीय/अर्द्ध सरकारी कार्यालयों/गैर सरकारी संस्थाओं में कार्यालय अध्यक्ष द्वारा ही ध्वजा रोहण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि जिला कलेक्टर निवास पर प्रातः 8ः15 बजे एवं कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रातः 8ः30 बजे एवं 9ः00 बजे मुख्य समारोह रिजर्व पुलिस लाईन परेड स्थल पर ध्वजारोहण किया जायेगा। उन्होंने पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में आमजन के बैठने की उचित व्यवस्था, टेन्ट व्यवस्था एवं माईक की व्यवस्था करने के लिये नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र सिंह यादव को निर्देश प्रदान किये। उन्होंने यह भी निर्देश प्रदान किये कि मुख्य समारोह स्थल पर पेयजल की समुचित व्यवस्था नगर परिषद तथा पीएचईडी की ओर से की जाये। उन्होंने नगर परिषद आयुक्त को निर्देश प्रदान किये कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहर के प्रमुख चैराहों, कलेक्ट्रेट, जिला न्यायालय, कलेक्टर आवास, जिला न्यायाधीश एवं जिला पुलिस अधीक्षक के आवास पर रोशनी की व्यवस्था की जाये। जिला कलेक्टर ने बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह स्थल पर समुचित चिकित्सा व्यवस्था किये जाने के निर्देश प्रदान किये।
जिला कलेक्टर ने बताया कि रिजर्व पुलिस लाइन परेड स्थल पर प्रातः 9ः00 बजे ध्वजारोहण किया जायेगा। राष्ट्रीय गान पुलिस बैण्ड द्वारा किया जायेगा। मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया जायेगा। आर.ए.सी./पुलिस बल/स्काउट एवं गाईड तथा स्कूल के बच्चों द्वारा मार्च पास्ट किया जायेगा। अतिरिक्त जिला कलेक्टर द्वारा महामहिम राज्यपाल का संदेष पठन किया जायेगा। मुख्य अतिथि द्वारा स्वतंत्रता सेनानी आश्रित/शहीद सैनिकों के आश्रित का सम्मान किया जायेगा। व्यायाम प्रदर्शन एवं सामूहिक नृत्य एवं सामूहिक गायन कार्यक्रम (बालिकाओं द्वारा) प्रस्तुत किया जायेगा। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक होंगे जो कमेटी बनाकर सांस्कृतिक गीतों की शैली एवं बोल संस्कृति की अनुरूपता के अनुसार हो इसका विशेष ध्यान रखेंगे। कार्यक्रम में नयापन लाने का प्रयास करेंगे तथा वे सांस्कृतिक कार्यक्रम का रिहर्सल स्वयं देखेंगे। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा व्यायाम प्रदर्शन का पूर्वाभ्यास विद्यालयों में 7 अगस्त 2018 से तथा मुख्य समारोह स्थल रिजर्व पुलिस लाईन परेड मैदान में 10 अगस्त 2018 से किये जाने के निर्देश प्रदान किये। जिला कलेक्टर ने निर्देश प्रदान किये कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों के लिये परिवहन सुविधा जिला परिवहन अधिकारी की ओर से उपलब्ध करवायी जायेगी।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने ध्वज एवं ध्वजारोहण की सम्पूर्ण व्यवस्था, एड्रेसिंग डेस्क एवं माईक तथा बेट्री की व्यवस्था, परेड एवं मार्चपास्ट व्यवस्था, माईक शामियाना, सफाई, लाईनिंग/बेरीकेटिंग एवं कुर्सियों की व्यवस्था, सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन, छात्र-छात्राओं हेतु परिवहन व्यवस्था, प्रशंसा पत्रों का मुद्रण एवं वितरण, आमंत्रण पत्र मुद्रण एवं वितरण व्यवस्था, स्वतंत्रता सैनानी आश्रित को लाने-ले जाने की व्यवस्था, स्वागत व्यवस्था, पास व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, साफा/साॅल व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, मंच संचालन की व्यवस्था, पूर्वाभ्यास, विद्युत व्यवस्था, पीने के पानी की व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, मिठाई व्यवस्था, उद्धोषक, बजट, डिजिटल फोटोंग्राफी एवं वीडियोंग्राफी व्यवस्था, पूल व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था करने के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देश प्रदान किये।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !