Friday , 4 September 2026
Breaking News

बहरावंडा कलां थाना पुलिस ने अवैध शराब बेचते एक आरोपी को किया गिरफ्तार 

बहरावंडा कलां थाना पुलिस ने अवैध शराब बेचते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी ओमप्रकाश जाट पुत्र हरिमोहन जाट को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार थानाधिकारी विवेक हरसाना के नेतृत्व में हैड कांस्टेबल सुनील कुमार मय जाप्ता द्वारा तथा जिला स्पेशल टीम सवाई माधोपुर ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए अवैध शराब बेचते आरोपी ओमप्रकाश जाट पुत्र हरिमोहन जाट निवासी बहरावण्डा कलां को गिरफ्तार किया गया।

 

वहीं पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 711.12 लीटर शराब जप्त की गई। उल्लेखनीय है कि मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सिंगौर कलां में ओमप्रकाश जाट पुत्र हरिमोहन जाट निवासी बहरावण्डा कलां बिना लाईसेन्स के होली के त्योहार के चलते अवैध शराब का संग्रहण कर रहा है।

 

Baharwanda Kalan police arrested an accused selling illegal liquor

 

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो ओमप्रकाश जाट पुत्र हरिमोहन जाट शराब बेचते हुए पाया गया जिस पर उससे इस प्रकार शराब का संग्रहण करने व बेचने के लाईसेंस के सम्बन्ध में पूछताछ की गई तो किसी भी प्रकार का लाईसेंस नहीं होना बताया।

 

जिस पर आरोपी ओमप्रकाश जाट पुत्र हरिमोहन जाट को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध देशी शराब के 396 पव्वे मात्रा 71.28 लीटर व बीयर के 76 कार्टून मात्रा 609.6 लीटर व अवैध अंग्रेजी शराब 4 कार्टून मात्रा 30.24 लीटर कुल 711.12 लीटर अवैध शराब को जप्त कर आरोपी के खिलाफ थाना बहरावण्डा कलां पर एक्साईज एक्ट में मामला दर्ज किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !