ओडिशा: पुरी के बलंगा में बीते महीने जिस नाबालिग बच्ची को अज्ञात लोगों ने आ*ग के हवाले किया था, उसकी दिल्ली एम्स में मौ*त हो गई है। हम*ले में बच्ची का शरीर करीब 70 फीसदी ज*ल गया था। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने एक्स पोस्ट में कहा की बलंगा घटना में पीड़ित बच्ची की मृ*त्यु का समाचार सुनकर मुझे गहरा दुःख हुआ है।
सरकार के तमाम प्रयासों और एम्स दिल्ली की डॉक्टरों के टीम के दिन रात कोशिश के बावजूद, उसकी जा*न नहीं बचाई जा सकी। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि बच्ची की आत्मा को शांति प्रदान करें और उसके परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस बीच प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भक्त चरण दास ने मामले में किसी के पकड़े न जाने को लेकर प्रदेश सरकार की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ओडिशा ऐसे मामलों के लिए पूरे विश्व में बदनाम है।
7 दिन के अंदर अगर मामले में दोषियों को पकड़ा नहीं गया तो डीजीपी ऑफिस को कांग्रेस घेराव करेगी। ये घटना किस हालत में घटी अब तक यह नहीं पता चल पाया है। दिल्ली में चिकित्साधीन स्थिति में पीड़ित बच्ची का बयान कई बार रिकॉर्ड किया गया था। फिर भी मामले में ओडिशा पुलिस अभी तक कोई गिर*फ्तारी नहीं कर पाई है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
