जयपुर: जिला कलक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी के निर्देशों के अनुपालना में अ*वैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ जिला रसद अधिकारी की कार्रवाई लगातार जारी है। राजधानी जयपुर में शनिवार को रसद विभाग ने अ*वैध गैस रिफिलिंग के विरुद्ध दो अलग-अलग स्थानों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 85 गैस सिलेंडर, पांच गैस रिफिलिंग मोटर और दो वजनी कांटा मशीनें जब्त कीं। यह कार्रवाई रसद अधिकारी त्रिलोक चंद मीणा के नेतृत्व में प्रवर्तन अधिकारी सरिता यादव द्वारा की गई।
पहली कार्रवाई जयपुर के गजसिंहपूरा क्षेत्र में की गई, जहां अ*वैध रूप से घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों से रिफिलिंग का कार्य किया जा रहा था। टीम ने मौके से 71 घरेलू सिलेंडर, 9 कमर्शियल सिलेंडर, चार रिफिलिंग मोटर और एक वजनी कांटा मशीन जब्त की। यह रिफिलिंग न केवल अ*वैध थी बल्कि अत्यंत खतरनाक भी, जो स्थानीय लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न कर सकती थी।
दूसरी कार्रवाई हसनपुरा क्षेत्र में की गई, जहां रिहायशी इलाके के भीतर ही अ*वैध रिफिलिंग की जा रही थी। यहां से पांच घरेलू सिलेंडर, एक रिफिलिंग मोटर और एक वजनी कांटा मशीन जब्त की गई। अधिकारियों के अनुसार, यह कार्य पूर्णतः गैरकानूनी था और सिलेंडरों के फटने जैसी दुर्घटना की आशंका हमेशा बनी रहती है।
जिला रसद अधिकारी त्रिलोकचंद मीणा ने बताया कि दोनों ही स्थानों पर बिना किसी अधिकृत अनुमति के गैस रिफिलिंग की जा रही थी, जो जन सुरक्षा के लिए अत्यंत घा*तक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की अ*वैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। रसद अधिकारी त्रिलोक चंद मीणा ने स्पष्ट किया कि विभाग इस तरह के अ*वैध रै*केट को बर्दाश्त नहीं करेगा और भविष्य में भी लगातार औचक निरीक्षण कर इस प्रकार की गतिविधियों पर अंकुश लगाया जाएगा।
Tags GAS Gas Cylinder Gas refilling Hindi News India India News Jaipur Jaipur News Latest News Latest News Updates Latest Updates Rajasthan Rajasthan Khabar Rajasthan Latest News Rajasthan News Sawai Madhopur App Top News Vikalp Times
Check Also
Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान
नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …
सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …
देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …
श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा
बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …
E20 पेट्रोल से गाड़ियां खराब होती हैं? 3,651 टेस्ट के बाद सामने आई HPCL की चौंकाने वाली रिपोर्ट
नई दिल्ली: देशभर में E20 (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल (Ethanol Petrol) को लेकर चल रही …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
