Sunday , 8 March 2026
Breaking News

बामनवास विधायक इंदिरा मीणा के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

सवाई माधोपुर: विगत दिनों बामनवास विधायक इंदिरा मीणा एवं उनके साथियों द्वारा भाजपा मंडल अध्यक्ष हनुमत दीक्षित पर रात्रि में गाड़ी रोककर की गई हा*थापाई और दुर्व्यवहार के वि*रोध में भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर के नेतृत्व में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने विधायक इंदिरा मीणा और उनके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता घटना के वि*रोध में बौंली स्थित खेड़ापति बालाजी प्रांगण में एकत्रित हुए।

 

 

Bamanwas Congress MLA Indira Meena Sawai Madhopur News 16 April 2025

 

वहाँ उन्होंने पूरी घटना की कड़े शब्दों में निंदा की, उसके बाद जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता बौंली थाने पहुंचे जहां पुलिस उपाधीक्षक और थानाधिकारी के समक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत कर मुकदमा दर्ज करवाया। वहीं जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने मंडल अध्यक्ष हनुमत दीक्षित पर हुए ह*मले की निंदा करते हुए सुरक्षा मुहैया कराने के लिए भी पत्र सौंपा।

 

 

 

 

इस अवसर पर बामनवास विधायक प्रत्याशी राजेन्द्र मीणा, बौंली प्रधान कृष्ण पोसवाल, गंगापुर प्रधान मंजू गुर्जर, बामनवास प्रधान शशिकला मीणा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश जैन, जिला महामंत्री हरिओम गर्ग, उदय सिंह गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़, विजय सिंह गुर्जर, जिला मंत्री हरि गुप्ता, बुद्धिप्रकाश पंडित, पूर्व जिला महामंत्री देवेंद्र राठौड़, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मुरली गौतम, बजरिया मंडल महामंत्री आकाश भारद्वाज, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष बनवारी जाट, मधुमुकूल चतुर्वेदी, ओम सुवालका, मुकेश शर्मा, अजय बसवाल, लोकेश शर्मा, शंकर पोसवाल, भूपेंद्र राजोरा, पपलेश बैंसला सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !