बांग्लादेश: बांग्लादेश की एक अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को सत्ता का दुरुपयोग समेत अन्य मामलों में 21 साल की जे*ल की स*जा सुनाई है। बीबीसी न्यूज बांग्ला के अनुसार उनकी बेटी साइमा वाजेद और बेटे सजीब वाजेद को पांच-पांच साल की जे*ल की स*जा सुनाई गई है।
फैसला सुनाते समय अदालत ने कहा कि शेख हसीना और उनके परिवार को बिना किसी आवेदन के उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर भूखंड आवंटित किया गया था। यह फैसला ढाका के पांचवें विशेष न्यायाधीश मोहम्मद अब्दुल्लाह अल मामून ने सुनाया है। इससे पहले बांग्लादेश में इंटरनेशनल क्रा*इम्स ट्राइब्यूनल ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को मौ*त की स*जा सुनाई थी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
