नई दिल्ली: बांग्लादेश ने दिल्ली स्थित उच्चायोग में वीजा सेवाएं अस्थायी रूप से रोक दी हैं। उच्चायोग के गेट पर एक नोटिस लगाया गया है जिसमें कहा गया है कि ये गतिविधियां अगली सूचना तक बंद रहेंगीं। नोटिस में लिखा है कि कुछ जरूरी कारणों से, नई दिल्ली में बांग्लादेश हाई कमीशन से सभी कॉन्सुलर और वीजा सेवाएं अगले आदेश तक अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं।
बीबीसी न्यूज़ बांग्ला के अनुसार बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने भी इसकी पुष्टि की है। मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में उच्चायोग के सामने और कई जगहों पर हुए वि*रोध प्र*दर्शन के बाद सुरक्षा से जुड़ी दिक्कतें सामने आई हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
