नई दिल्ली: बांग्लादेश ने शेख हसीना और असदुज्जमां खान कमाल के प्रत्यर्पण की मांग की है। दोनों ही इस समय भारत में रह रहे हैं।बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमां खान कमाल दोनों को मौ*त की सजा सुनाई है। इस फैसले के बाद सोमवार को बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय की तरफ से एक बयान जारी किया गया है। इसमें लिखा है कि अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय के फैसले में भगोड़े शेख हसीना और असदुज्जमां खान कमाल दोषी पाए गए हैं।
मानवता के खिलाफ अपराधों के दोषी इन व्यक्तियों को कोई भी देश अगर शरण देता है तो इसे अमित्र व्यवहार और न्याय की अवमानना का गंभीर कृत्य होगा। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम चाहते हैं कि भारत सरकार दोनों दोषियों को फौरन बांग्लादेशी अधिकारियों को सौंपे।
दोनों देशों के बीच मौजूद प्रत्यर्पण संधि के अनुसार यह भारत का दायित्व बनता है। बांग्लादेश पहले भी कई बार आधिकारिक तौर पर शेख हसीना को वापस भेजने का आवेदन करते हुए पत्र भेज चुका है, हालांकि, भारत ने आवेदनों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
