नई दिल्ली: मिजोरम के पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल का निधन हो गया है। वो भारत की पूर्व विदेश मंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ नेता रहीं सुषमा स्वराज के पति थे। स्वराज कौशल की बेटी बांसुरी स्वराज फिलहाल नई दिल्ली लोकसभा सीट से सांसद हैं। बांसुरी स्वराज ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि पापा स्वराज कौशल जी, आपका स्नेह, आपका अनुशासन, आपकी सरलता, आपका राष्ट्र प्रेम और आपका अपार धैर्य मेरे जीवन की वह रोशनी है जो कभी मंद नहीं होगी।
आपका जाना हृदय की सबसे गहरी पीड़ा बनकर उतरा है, पर मन यही विश्वास थामे हुए है कि आप अब मां के साथ पुनः मिल चुके हैं, ईश्वर के सान्निध्य में, शाश्वत शांति में। उन्होंने लिखा कि आपकी बेटी होना मेरे जीवन का सबसे बड़ा गौरव है, और आपकी विरासत, आपके मूल्य और आपका आशीर्वाद ही मेरी आगे की हर यात्रा का आधार रहेंगे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
