Thursday , 22 October 2026
Breaking News

खेल भावना से खेलकर बने विजेता – जल संसाधन मंत्री

राजस्थान राज्य अन्तर जिला सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ शनिवार को अजमेर के इण्डोर स्टेडियम पटेल मैदान में जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत के द्वारा किया गया। इसमें रावत ने क्रीड़ा भावना से खेलकर विजेता बनने का आह्वान किया। जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि अजमेर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता होना गर्व की बात है। कार्मिक विभाग के तत्वावधान में जिला प्रशासन ने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए उत्तम व्यवस्थाएं की है। प्रतियोगिता में खिलाड़ी अपने जिले का नाम रोशन करने के लिए खेलें। क्रीड़ा भावना से खेलकर विजेता बनने का अपना अलग ही आनन्द होता है। गत प्रतियोगिताओं के विजेताओं को अपनी विजय को सतत रखने के लिए खेलना चाहिए। साथ ही विजित खिलाड़ी अपनी कमियों को दूर कर विजेता बनने का प्रयास इस प्रतियोगिता में करेंगे।
उन्होंने कहा कि खेल प्रत्येक उम्र के व्यक्ति के जीवन में नई ऊर्जा भरता है। प्रत्येक व्यक्ति को खेल को अपनी दिनचर्चा में शामिल करना चाहिए। सरकार ने योग को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। इससे स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी है। सिविल सेवा के कार्मिकों के लिए कार्य की अधिकता रहती है। इस प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिता उन्हें कार्यालयी कार्य करने के लिए नया वातावरण प्रदान करेगी। कार्मिकों की कार्य क्षमता में भी वृद्धि होगी। राजकीय कार्य भी पूरी दक्षता से करेंगे। जिला कलेक्टर डॉ. भारती दीक्षित ने कहा कि इस प्रकार के राज्य स्तरीय खेलों से पूरा राजस्थान एक जगह आ जाता है।
Became winners by playing with sportsmanship - Water Resources Minister
अधिकारियों और कार्मिकों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है। सभी आपस में मिलकर खेलने से भाृतत्व का विकास होगा। अतिरिक्त जिला कलेक्टर लोकेश कुमार गौतम ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का परिचय कराते हुए कहा कि इसमें द्वितीय टेबिल टेनिस, चतुर्थ टेनिस एवं छठी बेडमिन्टल प्रतियोगिता के खेल होंगे। इसमें 30 से अधिक जिलों के 450 से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे है। प्रतियोगिता आयोजन के लिए 16 समितियां बनाई गई है। जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने प्रतियोगिता शुभारम्भ के लिए ध्वजारोहण किया। खिलाड़ियों को खेल के निर्धारित नियमों का निष्ठापूर्वक पालन करने की प्रतिज्ञा करवाई। साथ ही प्रतियोगिता के शुभारम्भ की घोषणा की शुभारम्भ समारोह में खिलाड़ियों ने अभिमुख प्रयाण किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट, अतिरिक्त जिला कलेक्टर जगदीश प्रसाद गौड़, प्रशिक्षु आईएएस श्रृद्धा गोमे, राजस्व अपीलीय अधिकारी गजेन्द्र सिंह, अजमेर विकास प्राधिकरण के उपायुक्त महावीर सिंह, उपखण्ड अधिकारी शिवाक्षी खाण्डल, जिला शिक्षा अधिकारी अनिल जोशी, सहायक निदेशक भागचन्द मण्डरावलिया, जिला खेल अधिकारी रामनिवास तथा हिन्दुस्तान जिंक के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
ये रहे परिणाम
आयोजन सचिव लोकेश कुमार गौतम अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन ने बताया कि टेबल टेनिस के लीग मुकाबले में अजमेर जिले की धमाकेदार जीत हुई। अजमेर ने सीकर को 3-2 से हराया। शाहपुरा ने बांसवाड़ा को 3-0 से हराया। पाली ने बीकानेर को 3-0 से हराया। ब्यावर ने डीडवाना को 3-1 से हराया। दौसा ने प्रतापगढ़ को 3-0 से हराया। बाड़मेर ने जयपुर ग्रामीण को 3-0 से हराया। बेडमिन्टन (महिला) अजमेर ने झुंझनू को 2-0 से हराया। बीकानेर ने जयपुर को 3-0 से हराया। ब्यावर ने झुंझनू को 2-0 से हराया। जयपुर मुख्यालय ने डीडवाना को 2-0 से हराया। अजमेर ने झालावाड़ को 2-0 से हराया। बेडमिन्टन (पुरूष) जयपुर मुख्यालय ने डीडवाना को 3-1 से, झालावाड़ ने नीमका थाना को 3-0 से हराया। बीकानेर ने जयपुर को 3-2 से हराया। डीडवाना ने दूूदू को 3-2 से हराया। दौसा ने डीग को 3-0 से हराया। राजसमन्द ने टोंक को 3-0 से हराया। आज लीग मुकाबले खेले गए। कल सुबह 8 बजे से तीसरे राउण्ड के मुकाबले खेले जाएंगे। उसके बाद पूर्व विजेता टीमों के क्वाटर मुकाबले खेले जाएंगे। सांयकाल सत्र में सेमीफाइनल मुकाबले होंगे। उन्होंने बताया कि टेनिस के महिला वर्ग में जयपुर ग्रामीण उदयपुर से 2-1 से जीता। जयपुर ग्रामीण ने  बीकानेर पर 2-1 से जीत हासिल की। महिला वर्ग में मैच शाहपुरा और झुन्झुनू के बीच खेला गया। इसमें झुन्झुनू  विजयी रहा।  मैच सीकर और बांसवाड़ा के बीच खेला गया। इसमें बांसवाडा 2-1 से विजयी रहा। मैच अजमेर और शाहपुरा के बीच खेला गया, इसमें अजमेर विजयी रहा। मैच टोंक और झालावाड़ के मध्य खेला गया, इसमें टोंक 2-0 से विजयी रहा। मैच झुन्झुनू और अजमेर के मध्य खेला गया, इसमें अजमेर 2-0 से विजयी रहा। मैच टोंक और उदयपुर के मध्य खेला गया, इसमें टोंक 2-0 से विजयी रहा। गंगानगर और उदयपुर के मैच में गंगानगर 2-1 से विजयी रहा। जयपुर (ग्रामीण) और गंगानगर के मैच में गंगानगर 2-1 से विजयी रहा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !