बिहार: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य स्तरीय पेंशन योजना बढ़ाने को लेकर एलान किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत सभी वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को अब हर महीने 400 रुपये की जगह 1100 रुपये की पेंशन मिलेगी।
नीतीश कुमार ने बताया कि पेंशन की बढ़ी हुई राशि इसी साल जुलाई महीने से दी जाएगी। उन्होंने आगे लिखा है कि सभी लाभार्थियों को जुलाई महीने से पेंशन बढ़ी हुई दर पर मिलेगी। ये सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी लाभार्थियों के खाते में यह राशि महीने की 10 तारीख को भेजी जाए। इससे एक करोड़ नौ लाख 69 हजार 255 लाभार्थियों को मदद मिलेगी। बिहार में इसी साल चुनाव होने वाला है और सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) पार्टी अपने वोट बेस एकजुट बनाए रखने की पूरी कोशिश कर रही है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
