Thursday , 22 October 2026
Breaking News

भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे, आज राहुल करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, शाम को भारत जोड़ो कंसर्ट का आयोजन

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को 16 दिसम्बर को 100 दिन पूरे होगें। इस अवसर पर राहुल गांधी प्रेस काॅन्फ्रेंस करेगें। इसके साथ ही इस अवसर पर जयपुर में भारत जोड़ो यात्रा कन्सर्ट का आयोजन भी होगा। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 15 दिसम्बर को राहुल गांधी ने मुख्य रूप से तीन समूहों से बातचीत की। पहला राइट टू हेल्थ के लिए काम कर रहा डॉक्टर्स का एक समूह था। इन लोगों ने गहलोत सरकार द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए विकेंद्रीकरण को बढ़ावा देने का सुझाव दिया। इनका कहना था कि स्थानीय स्तर पर ही समस्याओं के समाधान की व्यवस्था की जाए।

 

 

दूसरी बातचीत विभिन्न खेलों के अवार्ड विजेता खिलाड़ियों के समुह के साथ थी। खेलों में हम और ज्यादा मेडल कैसे जीत सकते हैं, इसे लेकर राहुल गांधी ने मुख्य रूप से बात की। उन्होंने कहा कि सबसे पहले डाइट पर फोकस करना चाहिए। प्रोटीन युक्त डाइट ज्यादा लें। छोटी उम्र से ही बच्चों की खेल में रुचि पहचान कर तैयारी शुरू करनी चाहिए। इस दौरान खेलों को बढ़ावा देने के लिए राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक और नौकरियों में खिलाड़ियों के लिए कोटा निर्धारण करने जैसे कांग्रेस सरकार के कार्यों के लिए खिलाड़ियों ने आभार व्यक्त किया। इसके बाद राहुल ने लैंड फॉर लाइफ, 2021 पुरस्कार विजेता प्रोफेसर श्यामसुंदर ज्याणी के साथ बातचीत की।

 

ज्याणी बीकानेर के डूंगर कॉलेज में प्रोफेसर हैं। उन्होंने बीकानेर सहित राज्य भर में 25 लाख से अधिक पौधे लगवाए हैं। बातचीत के बाद ज्याणी ने बताया कि वह भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्यों से बेहद प्रभावित हैं। वह बीकानेर में एक भारत जोड़ो वन भी लगाएंगे। उन्होंने जब राहुल गांधी को इसकी जानकारी दी तब उन्होंने कहा कि वह उस वन को देखने जरूर आएंगे। कांग्रेस सांसद एवं संचार प्रभारी जयराम रमेश ने जानकारी दी की 16 दिसम्बर को यात्रा के 100 दिन पूरे होगें।

 

Bharat Jodo Yatra completes 100 days

 

इस दिन शाम के 4 बजे जयपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए कार्यालय में राहुल गांधी प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे और शाम 7.30 में जयपुर के ही अल्बर्ट हॉल में भारत जोड़ो कंसर्ट का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सुनिधि चौहान मुख्य गायिका होंगी। 16 दिसम्बर को शाम में पदयात्रा नहीं होगी। सुबह के सत्र में ही यात्री 6 बजे से 11:00 बजे तक 23 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे। जयराम रमेश ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कुछ साल पहले पूर्व विदेश मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज ने कहा था कि व्यापार और आतंकवाद एक साथ नहीं चल सकता। लेकिन वह सिर्फ पाकिस्तान के लिए था। चीन के साथ घुसपैठ और व्यापार दोनों चल रहा है।

 

 

Rahul Gandhi

 

चीन से आयात बढ़ता जा रहा है। चीनी कंपनियों का दखल बढ़ रहा है। पहले लद्दाख और अब अरुणाचल में चीन की सेना ने हमारी सीमा को पार किया लेकिन प्रधानमंत्री चुप है। 20 जून 2020 को पीएम ने जो बयान दिया था उसका खामियाजा हम आज तक भुगत रहे हैं। दोपहर में राहुल गांधी ने किसानों से मुलाकात की। इनमें संयुक्त किसान मोर्चा, ईआरसीपी संघर्ष समिति-पूर्वी राजस्थान, प्रदेश किसान संघर्ष समिति जैसे संगठनों के किसान थे। बातचीत के दौरान इन लोगों ने पिछली भाजपा सरकार द्वारा संसद से पारित 2013 के कानून में संशोधन किए जाने के कारण भारतमाला एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए हुए भूमि अधिग्रहण में मुआवजे की कमी, पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना के शीघ्र कार्यान्वयन की आवश्यकता, एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी की जरूरत, किसानों की बेहतरी के लिए राज्य विधानसभा से पारित विधेयक को राज्यपाल द्वारा सहमति नहीं देने जैसे कई मुद्दे उठाए।

 

 

इस दौरान एक किसान ने जिस तरह भारत जोड़ो यात्रा में 1 दिन के लिए सिर्फ महिलाएं चलती हैं वैसे ही किसान दिवस भी आयोजित करने का सुझाव दिया। राहुल गांधी ने इनमें से ईआरसीपी जैसे कुछ मुद्दों को संसद में उठाने का वादा किया और कुछ जो राज्य स्तर की समस्याएं थीं, उन्हें पास बैठे मुख्यमंत्री से हल करने का अनुरोध किया। महिला दिवस की तरह भारत जोड़ो यात्रा में किसान दिवस आयोजित करने के सुझाव पर उन्होंने गंभीरता से विचार करने का वादा किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !