उत्तर प्रदेश: संभल हिं*सा पर आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने एएनआई को बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले जिस दिन ये हिं*सा हुई, उस माहौल में मैंने प्रयास किया कि जो जु*ल्म वहां हो रहा है उसको सबके सामने रखा जाएं। पूरी घटना के पीछे की पूरी कहानी सबसे सामने आनी चाहिए। यह दो तरफा बयान है। वहां के जिला अधिकारी का कहना है कि वहां कानून व्यवस्था ठीक नहीं है और बड़े अधिकारी कह रहे हैं कि कानून व्यवस्था वहां ठीक है।
ये विषय राजनीति से ऊपर उठ कर है। सब लोगों को मिलकर ये जो सरकार की ओर जु*ल्म किया गया है, इसके खिलाफ मजबूती से आवाज उठानी चाहिए। 19 नवंबर को कैला देवी मंदिर के महंत समेत कुछ लोगों ने संभल की शाही मस्जिद से जुड़े मामले में स्थानीय अदालत में याचिका दायर की थी।
इस याचिका में दावा किया था कि शाही मस्जिद हरिहर मंदिर पर बनाई गई है। जिसके बाद अदालत ने सर्वे का आदेश दिया और उसी दिन मस्जिद का सर्वे किया गया। जब दूसरी बार 24 नवंबर को टीम सर्वे करने पहुँची तो वहां हिं*सा हुई जिसमें पांच लोगों की मौ*त हुई।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
